फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag thakur target cm virbhadra singh on shifting of ind-pak match from dharamshala.

सीएम सबसे बड़े झूठे, धर्मशाला में मैच को करना होगा इंतजार: अनुराग

Wed, 30 Mar 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
 Anurag thakur target cm virbhadra singh on shifting of ind-pak match from dharamshala.
सांसद एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बड़े मैचों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मैच कोलकाता शिफ्ट होने से हिमाचल की छवि खराब हुई है।

विज्ञापन


बीसीसीआई और आईसीसी के पास धर्मशाला की खराब रिपोर्ट गई है। कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सबसे बड़े झूठे हैं। कहा कि अगर धर्मशाला में भारत-पाक मैच पर मुख्यमंत्री को आपत्ति थी तो वह 17 जनवरी को ही मना कर देते।
विज्ञापन


मैच न होने से धर्मशाला की जनता को करोड़ों की चपत लगी है। कहा कि मुख्यमंत्री के कहने पर प्रदेश के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक ने भी दिल्ली में सुरक्षा देने से इंकार किया। वीरभद्र सिंह ने पाकिस्तान को हिमाचल में सुरक्षा पर सवाल खड़े करना का मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम में अगर दम है तो आज विस चुनाव करवाए

 Anurag thakur target cm virbhadra singh on shifting of ind-pak match from dharamshala.
अनुराग ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में दम है तो आज ही विस चुनाव करवा कर देख लें।

धर्मशाला में नगर निगम चुनाव के खराब नतीजों पर अनुराग ने कहा कि यह कोई सत्ता का सेमीफाइनल नहीं है। चुनाव में हार के कारणों के लिए बीजेपी चुनाव प्रभारियों को अध्ययन के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। अगर मुख्यमंत्री में दम है तो आज ही विस चुनाव करवा कर देख लें।

किसानों ने की आत्महत्या तो वीरभद्र की आमदनी कैसे बढ़ी

अनुराग ने कहा कि बीते कई सालों में देश में कई किसानों ने फसलें न होने से आत्महत्या की है। हिमाचल के मुख्यमंत्री की आमदनी 30 लाख से बढ़कर छह करोड़ कैसे पहुंच गई। वीरभद्र पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच यूपीए सरकार के कार्यकाल में ही शुरू हो गई थी।

इसमें बीजेपी का कोई हाथ नहीं। उत्तराखंड में भी अपने ही कारणों से सरकार गिरी है। कांग्रेस के मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री हरीश रावत से खुश नहीं थे। ऐसे हालत हिमाचल में भी बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed