फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anurag thakur statement over cm virbhadra singh.

'सीएम वीरभद्र ने 15 साल में नहीं दी 15 रुपये की मदद'

Tue, 15 Sep 2015 07:55 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur statement over cm virbhadra singh.

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह 15 वर्षों से हिमाचल क्रिकेट से जुड़े हैं। इन वर्षों में वीरभद्र सिंह ने क्रिकेट के लिए 15 रुपये तक की मदद नहीं की। कहा कि वीरभद्र सिंह ने क्रिकेट को निशाना बनाकर विकास रोकने का प्रयास किया है। एचपीसीए ने हर संघर्ष का सामना कर क्रिकेट में नई बुलंदियों को छुआ है।

विज्ञापन


धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से राज्य की पहचान विश्व के क्रिकेट मानचित्र पर होने लगी है। यहां आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच भी हुए हैं। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच नेल्सन मंडेला और महात्मा गांधी सीरीज का पहला टी-20 मैच 2 अक्तूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सरकार को सुरक्षा की दृष्टि से अपना कर्त्तव्य निभाना चाहिए।
विज्ञापन

कर्जे में है एचपीसीए

anurag thakur statement over cm virbhadra singh.

सरकार जानबूझ कर सुरक्षा की एवज में पैसे की मांग कर रही है। कहा कि राजनीतिक रैलियों और मेलों के लिए सुरक्षा का प्रबंध हो सकता है तो दो देशों के मैच के लिए क्यों सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती। मैच के लिए एचपीसीए सीएम को भी निमंत्रण दे रही है। अनुराग ने कहा कि क्रिकेट के लिए मूलभूत ढांचा खड़ा किया जा रहा है। करोड़ों रुपये स्टेडियमों के निर्माण पर खर्चे गए हैं।

सभी खिलाड़ियों को समय पर उनकी फीस का भुगतान किया जा रहा है। कहा कि बाहर से करोड़ों के बजट में दिखने वाली एचपीसीए वास्तव में कर्ज में डूबी है, लेकिन विश्वास है कि इस कर्जे से भी उभर जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि हिमाचल का कोई खिलाड़ी भारतीय टीम में खेले।

शिमला में एचपीसीए ने पांच करोड़ से अधिक खर्च कर दो स्टेडियमों का निर्माण किया है। इनका शुभारंभ अक्तूबर में किया जाएगा। शिमला में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की संभावना है। इसके लिए अनाडेल उपयुक्त स्थान है। यदि सरकार सहयोग करे तो अंतरराष्ट्रीय मैदान का निर्माण किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed