फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag thakur said Minister in the govt is not satisfied and CPS is not legal

Hamirpur News: अनुराग बोले- सरकार में मंत्री संतुष्ट नहीं और सीपीएस लीगल नहीं

Mon, 10 Apr 2023 10:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Apr 2023 10:47 PM IST
सार

केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को समीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने पूछा कि क्या कर्ज तले हिमाचल को दबाना और डुबाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
Anurag thakur said Minister in the govt is not satisfied and CPS is not legal
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने महज तीन महीने में हजारों करोड़ का कर्ज ले लिया है। आगामी दिनों में भी 12 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज लेने की तैयारी है। आखिर कांग्रेस सरकार हिमाचल को किस दिशा में ले जा रही है। यह बात केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को समीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने पूछा कि क्या कर्ज तले हिमाचल को दबाना और डुबाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। अपने खर्चे कम करने के बजाय सीपीएस की नियुक्तियां करना सरकार की सोच पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। कहा कि सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली से उनके मंत्री संतुष्ट नहीं हैं और सीपीएस लीगल नहीं हैं। सरकार के भीतर इतना विरोध है कि मजबूरी में ज्यादा लोगों को अलग-अलग पदों पर रखा जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस सत्ता हासिल करने के बाद महज मजे लूटती है। कांग्रेस नेता पदों पर रहकर बड़ी-बड़ी गाड़ियां, बंगले और तनख्वाह लेते हैं, लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं करते। जनता खुद को ठगा महसूस करती है। मुख्यमंत्री बताएं, प्रदेश के विकास के लिए उनकी क्या सोच है। क्या झूठे चुनावी वायदे कर सत्ता पाना ही कांग्रेस का उद्देश्य था। अनुराग ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में जब सीपीएस की नियुक्तियां की गई थीं, उस दौरान भी कोर्ट ने इन नियुक्तियां के खिलाफ फैसला सुनाया था। अब क्या मजबूरी बनी कि फिर से सीपीएस बनाने पड़े। कहा कि राहुल गांधी अयोग्य घोषित हो चुके हैं। उन्होंने ढोंग रचते हुए देश में बवाल खड़ा करने का प्रयास किया, लेकिन जनता का समर्थन नहीं मिला।
विज्ञापन


माफी मांगने के बजाय यह कहना कि गांधी माफी नहीं मांगता, यह उनके अहंकार को दर्शाता है। न्यायालय में कांग्रेस शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लेकर जाते हैं। वह अपील तो कोर्ट में बगैर उपस्थिति के भी दायर हो सकती थी। भ्रष्टाचार और अवमानना समेत सात विभिन्न मुकदमों में राहुल गांधी जमानत पर हैं। सुप्रीम कोर्ट में माफी मांग चुके हैं। अनुराग ने कहा कि भाजपा ने गुजरात में 152 से रिकॉर्ड जीतीं। नागालैंड, मणिपुर, मेघायल, गोवा, त्रिपुरा, असम, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भाजपा ने गठबंधन की सरकारें बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर राहुल गांधी की लोकप्रियता बहुत ज्यादा थी तो भारत जोड़ाे यात्रा के बावजूद कांग्रेस ने अधिकतर राज्य कैसे खो दिए। चुनावी हार से बौखलाकर कांग्रेस को विदेशी ताकतों का सहयोग लेना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के भाजपा नेताओं की डिग्रियों पर सवाल उठाने के सवाल पर अनुराग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की खराब हालत के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सदमे में चले गए हैं। अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। उनके अधिकतर मंत्री जेल में हैं। कुछेक को भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफे देने पड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार और झूठ बोलने में आप पार्टी पहले नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed