फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur said Mallikarjun Kharge's statement is shameful, Congress should apologize to the country

Shimla News: अनुराग ठाकुर बोले- मल्लिकार्जुन खरगे का बयान शर्मनाक, कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए

Thu, 27 Apr 2023 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 08:22 PM IST
सार

गुरुवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि खरगे सोचते हैं कि वह कौन सा ऐसा अपमानित करने वाला बयान मोदी पर दें, जो सोनिया गांधी से भी भद्दा हो। कभी कोई मौत का सौदागर कहता है तो कभी कोई नीच कहता है।

विज्ञापन
Anurag Thakur said Mallikarjun Kharge's statement is shameful, Congress should apologize to the country
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे का बयान शर्मनाक है। यह सोनिया गांधी के बयान से भी बदतर है। कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खरगे को अध्यक्ष तो बना दिया है पर उन्हें पार्टी के अंदर कोई मान नहीं रहा है। पोस्टर और बैनर अभी भी गांधी परिवार के ही लगते हैं। अनुराग ठाकुर ने यह बयान खरगे के उस बयान पर दिया है, जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहा है। इस बयान के बाद देश भर में सियासत गरमा गई है। गुरुवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि खरगे सोचते हैं कि वह कौन सा ऐसा अपमानित करने वाला बयान मोदी पर दें, जो सोनिया गांधी से भी भद्दा हो। कभी कोई मौत का सौदागर कहता है तो कभी कोई नीच कहता है। कभी कोई बिच्छू तो कभी कोई कहता है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इस भाषा का प्रयोग कांग्रेस कर रही है तो यह सही नहीं है। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस के इन नेताओं को शर्म आनी चाहिए। देश से माफी मांगनी चाहिए। जिस देश की जनता ने एक बार नहीं, दो बार पूर्ण बहुमत से नरेंद्र मोदी की सरकार को चुना, उनके लिए ऐसी भाषा बोलना गलत है।

विज्ञापन


जब संधि हुई तो केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, हिमाचल में लोगों को निवेश के लिए आने देना चाहिए: अनुराग
 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब वाटर सेस मामले में संधि हुई तो उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की सरकार ही थी। उन्होंने सवाल किया कि हिमाचल में लोगों को निवेश के लिए आने देना चाहिए या फिर इसमें बाधा पैदा करनी चाहिए। राज्य के हित में अगर कोई काम होता है तो सब इकट्ठा हैं, मगर इसके नतीजे क्या हाते हैं, यह भी देखना होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ओपीएस के बजाय एनपीएस भी कांग्रेस की सरकार ने ही लागू किया था। उस वक्त राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। अनुराग गुरुवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से इस मामले में केंद्र से क्षतिपूर्ति करने पर अनुराग ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी तो उस समय उप मुख्यमंत्री भी कांग्रेस की सरकार में थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 1500 रुपये की राह तकते हुए महिलाएं थक गई हैं कि यह कब उनके खाते में आएंगे। नगर निगम का चुनाव इनके लिए मुश्किल है। राज्य सरकार रोज का एक 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। पांच महीने में छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया है।
विज्ञापन


हार की समीक्षा से नहीं हटे अध्यक्ष और संगठन महामंत्री
अनुराग ने कहा कि हार की समीक्षा से अध्यक्ष और संगठन महामंत्री नहीं हटे हैं। यह बिहार और राजस्थान में भी बदले गए हैं। वर्ष 2024 में चुनाव हैं तो एक-एक करके कई राज्यों में संगठन में बदलाव हो रहा है। प्रदेश में अध्यक्ष और संगठन महामंत्री का कार्यकाल पूरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन के लिए हिमाचल सरकार अपना पैसा नहीं दे रही
अनुराग ने कहा कि रेल के बारे में हिमाचल नहीं सोचता था। कई रेल लाइनें पूरी की जा रही हैं। भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन के लिए हिमाचल सरकार अपना पैसा नहीं दे रही है। इसके बावजूद केंद्र सरकार काम कर रही है। केंद्र ने एक हजार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed