फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anurag thakur said he will gift his property to congress.

कांग्रेस को प्रॉपर्टी गिफ्ट करेंगे भाजपा सांसद, जानिए क्यों?

Sat, 17 Jan 2015 03:53 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur said he will gift his property to congress.

लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न सरकारी योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह गई हैं। धरातल पर इनको अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार गंभीर नहीं है। हमीरपुर में जिला स्तरीय सतर्कता तथा निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता करने के बाद शुक्रवार को अनुराग ठाकुर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ भी सरकार घोर अन्याय कर रही हैं। जिले में 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के पेंशन के हजारों मामले लंबित पडे़ हैं। हमीरपुर जिले में केवल 24 लोगों को पेंशन का लाभ मिल पाया है जो चिंतनीय है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को हमीरपुर दौरे के दौरान जनता को इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए।

विज्ञापन

इसलिए गिफ्ट करेंगे संपत्ति

anurag thakur said he will gift his property to congress.

अनुराग ठाकुर ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनके और उनके परिवार की संपत्ति के बारे में भ्रामक बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा चुनाव आयोग को दिया है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री की जांच में यदि कोई संपत्ति निकलेगी तो उसे कांग्रेस नेताओं को उपहार स्वरूप भेंट कर देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ मजबूत सरकार बनाएगी और कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, भाजयुमो राष्ट्रीय सदस्य नरेंद्र अत्री, भाजयुमो महामंत्री पवन शर्मा एवं जिला मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा मौजूद रहे।

शांता व नड्डा रहे नदारद

anurag thakur said he will gift his property to congress.

वहीं, बद्दी के एक होटल में आयोजित प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के चार वरिष्ठ नेता नदारद रहे। कोर कमेटी की इस बैठक में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप व राज्यसभा सांसद विमला कश्यप बैठक से नदारद रही।

दिल्ली की सियासत से संबंध रखने वाले इन चारों नेताओं की गैर मौजूदगी को लेकर हालांकि कुछ समय के लिए भाजपा नेताओं व कार्यंकत्ताओं में काफी देर तक आपसी सुगबुगाहट चलती रही। बैठक शुरु होने से पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सिंह सत्ती ने उनकी गैर मौजूदगी को लेकर मीडिया से भी स्पष्ट किया।

विज्ञापन

इसलिए नहीं पहुंचे

anurag thakur said he will gift his property to congress.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद शांता कुमार भी दिल्ली में व्यस्त रहने के कारण बैठक में शरीक नहीं हो पाए। सांसद शांता कुमार फूड कापोरेशन ऑफ इंडिया कमेटी के चेयरमैन है।

उन्होंने दो दिनों के इस अंतराल में एफ सीआई की रिपोर्ट तैयार करनी है और दो दिनों बाद यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी जानी है। शांता कुमार एफ सीआई रिपोर्ट की व्यवस्तता के चलते शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक में नहीं पहुंच पाए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट आवंटन की प्रक्रिया के चलते बैठक में हिस्सा नहीं ले पाए। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट आवंटन की प्रक्रिया का दौर शुरु हो गया है और 19 जनवरी तक टिकट आवंटन का कार्य लगभग पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय भाजपा एवं संसदीय बोर्ड के नेता दिल्ली में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed