फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur said Congress can adopt as many tactics as they want, public support is with BJP

Anurag Thakur: कांग्रेस जितने मर्जी हत्थकंडे अपना ले, जनसमर्थन भाजपा के साथ

Mon, 26 Jun 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Jun 2023 08:27 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। यह हिमाचल की जनता देख रही है। छह माह के कार्यकाल में ही कांग्रेस सरकार की योजनाएं धरातल पर फेल हो गई हैं। 

विज्ञापन
Anurag Thakur said Congress can adopt as many tactics as they want, public support is with BJP
भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान में अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। यह हिमाचल की जनता देख रही है। छह माह के कार्यकाल में ही कांग्रेस सरकार की योजनाएं धरातल पर फेल हो गई हैं। जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हो पाए हैं। वादे के अनुसार काम नहीं हो पा रहा है। ये बातें खेल मंत्री सोमवार को कुटलैहड़ हलके के समूरकलां में महाजनसंपर्क अभियान में कहीं। कार्यक्रम से पहले प्रेसवार्ता करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चारों सीटें हारेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान सेवक बनकर काम किया है। नौ वर्षों में सेवा सुशासन और गरीबों का कल्याण किया है। गरीब जनकल्याणकारी योजनाओं की भरमार लगाई है। इसी कारण 27 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल पाए हैं। लगभग चार करोड़ पक्के मकान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सड़कें हाईवे, रेल और अन्य योजनाओं में रिकॉर्ड कार्य हुआ है। कांग्रेस 60 वर्षों में ऐसा नहीं कर पाई। ऐसे में कांग्रेस जितने मर्जी हथकंडे अपना लें, जनसमर्थन भाजपा के साथ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कुटलैहड़, ऊना, चिंतपूर्णी हलके की सड़कों के लिए 700 करोड़ रुपये दिए हैं। मंदली पुल के लिए 936 करोड़ स्वीकृत हैं। नेता अपने हल्के की जरूरतें बताएं, पहले की तरह हर मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धरातल पर काम करने के बारे मेें टिप्स दिए। इस मौके पर पूर्व विधायक बलबीर सिंह, भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, सुमित ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, बीडीसी चेयरमैन देवराज, मास्टर रमेश शर्मा मौजूद रहे।

बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च के सहारे चला कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम में अचानक ही बिजली गुल हो गई। ऑडिटोरियम में करीब दस मिनट अंधेरा छा गया। हालांकि माइक सुचारू रूप से चलता रहा और मोबाइल की टॉर्च के सहारे से रोशनी की गई।

चुनाव के बाद गरीब को नहीं पूछती कांग्रेस : कंवर
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस गरीब को भूल गई है। अब गरीब को नहीं पूछा जा रहा है। कांग्रेस ने झूठे वादे किए हैं। कर्नाटक में सीएम को ले जाकर झूठ बुलवाया है। कांग्रेस ने वोट को ही गरीब कल्याण समझा है। उन्होंने स्थानीय विधायक को चुनौती दी कि अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्य बताएं।


एक साल में कांग्रेस के भ्रष्ट चेहरे को करेंगे बेनकाब : अनुराग
समूरकलां में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2024 एक साल बाद आ जाएगा। एक साल में कांग्रेस के भ्रष्ट चेहरे को बेनकाब करेंगे। मोदी सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएंगे। कहा कि भाजपा सेवा करने और कांग्रेस मेवा खाने के लिए आती है। दो दर्जन से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed