फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur said China's action of not giving visa to players is not acceptable

Shimla News: अनुराग ठाकुर बोले- खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने वाली चीन की हरकत मंजूर नहीं

Tue, 26 Sep 2023 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 07:06 PM IST
सार

शिमला में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोई कितना भी प्रयास कर ले। कुछ लोगों ने तब भी आंखें दिखाने का प्रयास किया, जब जी-20 की बैठक थी। भारत ने जी-20 को सफल बनाया। 

विज्ञापन
Anurag Thakur said  China's action of not giving visa to players is not acceptable
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों को वीजा नहीं देकर भेदभाव किया है। चीन की यह हरकत भारत को मंजूर नहीं है। भारत के खिलाड़ियों को ओलंपिक चार्टर के अनुसार वीजा मिलना चाहिए। ओलंपिक कमेटी ऑफ एशिया का यह दायित्व था और चीन का भी। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। खिलाड़ियों से यह व्यवहार अच्छा नहीं था, जो भेदभाव किया गया, वह सही नहीं था।

विज्ञापन


शिमला में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोई कितना भी प्रयास कर ले। कुछ लोगों ने तब भी आंखें दिखाने का प्रयास किया, जब जी-20 की बैठक थी। भारत ने जी-20 को सफल बनाया। अरुणाचल, लेह-लद्दाख और कश्मीर में भारत न तब झुका था, न अब झुकेगा। दिल्ली डेक्लेरेशन का होना अपने आप में बहुत कुछ कहता है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की महिला वुशु खिलाड़ी न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को एशियाई खेलों के लिए वीजा देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


आरक्षण विधेयक महिलाओं को बनाएगा सशक्त
अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की ओर सार्थक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पारित किया है। यह कार्य बहुत कम देश कर पाए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इससे महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा। कांग्रेस महिलाओं का अधिकार छीनना चाहती है इसलिए महिला आरक्षण विधेयक को 2024 में पारित करने और ओबीसी को आरक्षण के लिए कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान का अपमान कर रहा गांधी परिवार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांधी परिवार की पर्ची से देश नहीं चलता, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान से चलता है। गांधी परिवार और कांग्रेस ने बाबा साहेब को बार- बार अपमानित किया है। पहले उन्हें बाहर किया फिर उन्हें हराने के लिए नेहरू परिवार ने पूरा जोर लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed