फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag thakur said – BJP will activate workers at booth level, said Congressmen are crying over their own negl

Himachal: अनुराग बोले- बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी भाजपा, बोले- खुद की अनदेखी पर रो रहे कांग्रेसी

Mon, 29 Jan 2024 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jan 2024 07:05 PM IST
सार

गृह जिला हमीरपुर से सोमवार को प्रदेश भाजपा ने गांव चलो अभियान का आगाज किया। अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हमीरपुर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन
Anurag thakur said – BJP will activate workers at booth level, said Congressmen are crying over their own negl
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह जिला हमीरपुर से सोमवार को प्रदेश भाजपा ने गांव चलो अभियान का आगाज किया। अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हमीरपुर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई। अभियान के तहत लोकसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना है। इस दौरान प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, अभियान की प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यशाला में प्रदेशभर से 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जनसंपर्क के अनेक प्रकार के अभियान शुरू किए गए हैं। उसी कड़ी में गांव चलो अभियान के अंतर्गत 7990 पोलिंग बूथों में बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करना है।

विज्ञापन


चुने हुए प्रतिनिधियों से संपर्क करना, साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक लेकर जाना है। 4 फरवरी से 11 फरवरी तक यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। कहा कि कांग्रेस सरकार झूठों की सरकार है। केंद्र से पैसा लेकर भी धन्यवाद नहीं करते। अभियान के अंतर्गत हर बूथ पर कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे व लाभार्थियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही बूथ कमेटी का गठन करते हुए बूथों को सशक्त करेंगे। बिंदल और सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र कंवर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, परिवेश शर्मा, चमन डढवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, मोर्चा के महामंत्री संजीव ठाकुर व अखिलेश कपूर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा हमीरपुर मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत व जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान पर मिल रही नफरत : अनुराग
ये जो मोहब्बत की दुकान रखते हैं, वहां नफरत का सामान बिकता है। राहुल गांधी पर यह तंज केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उपमंडल अंब के तहत टकारला में पार्टी के सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक में कसा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले दस वर्ष में मोदी सरकार की नीतियों के कारण लगभग 23.5 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। ये देश और दुनियाभर की एजेंसियों के आंकड़े बोलते हैं। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी को इन एजेंसियों पर भी भरोसा नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि न्याय यात्रा में अन्याय होता देख उनके अपने साथी छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं की लंबी लिस्ट है, जो पार्टी छोड़कर चले गए हैं। अब सहयोगी दल छोड़कर जा रहे हैं। ममता बनर्जी को मिलने का समय राहुल गांधी नहीं देते हैं। इससे बड़ा अन्याय और क्या होगा। कांग्रेस के भ्रष्टाचारी साथी उनके साथ बचे हैं। बाकी उनको छोड़कर जा रहे हैं।


100 बार झूठ बोलो पर कभी सच नहीं होता
मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान पर कहा कि झूठ एक बार बोलो या सौ बार, कभी सच नहीं होता। आप इनके पिछले एक साल के बयान उठाकर देखें। कांग्रेस के सभी नेता रो रहे हैं। कभी इनके एमएलए कहते हैं कि अन्याय हो रहा है। कभी इनके पार्टी के लोग कहते हैं कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। करोड़ों का कर्ज लेने के बाद भी विकास कार्य ठप पड़े हैं। सारी गारंटियां फेल हो गईं तो एक काम किया कि सब मिलकर झूठ बोलो। सच्चाई तो यह है कि मोदी सरकार ने 21 हजार मकान दिए। 1762 हजार करोड़ की मदद अलग से की। 27 सौ करोड़ रुपये सडकों के लिए दिए। मनरेगा के लिए पैसा अलग से दिया। इसमें इनका योगदान क्या है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed