फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anshika murder case: First strangled with a rope, then stabbed when she regained consciousness

अंशिका हत्याकांड: पहले रस्सी से घोंटा गला, होश में आई तो चाकू से किया वार, आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 30 Sep 2025 09:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 09:57 AM IST
सार

बहुचर्चित अंशिका हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी प्रवेश कुमार की निशानदेही पर भिंडला गांव के पास घने जंगल से हत्या में इस्तेमाल चाकू और रस्सी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
Anshika murder case: First strangled with a rope, then stabbed when she regained consciousness
अंशिका हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू व रस्सी जंगल से बरामद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की पंचायत बैरियां में हुए बहुचर्चित अंशिका हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी प्रवेश कुमार की निशानदेही पर भिंडला गांव के पास घने जंगल से हत्या में इस्तेमाल चाकू और रस्सी बरामद कर लिए हैं। जंगल घना होने के कारण पुलिस टीम को चाकू व रस्सी बरामद करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बरामद हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि मामले में पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।

विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा कि हत्या के बाद प्रवेश ने घर लौटने से पहले जंगल में पूरे जोर से चाकू और रस्सी फेंके। बास्केटबाल का अच्छा खिलाड़ी होने के कारण आरोपी प्रवेश के हाथ व बाजू काफी मजबूत हैं। यही कारण रहा कि पुलिस ने जब तलाश की तो वारदात में इस्तेमाल सामग्री जंगल में काफी दूर जाकर मिली। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी प्रवेश ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि सबसे पहले उसने अंशिका का गला रस्सी से दबाकर हत्या की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बोला- अब सब कुछ खत्म...
आरोपी को लगा कि अंशिका की मौत हो गई है लेकिन थोड़ी देर बाद वह होश में आ गई। तब अंशिका ने बोला कि यह क्या कर रहे हो, तब आरोपी ने बोला- अब सब कुछ खत्म। फिर आरोपी ने पास रखे चाकू से अंशिका का गला काटने का प्रयास किया लेकिन वार पूरी तरह सफल नहीं हुआ। फिर उसने अपने साथ लाए दूसरे चाकू से गला काटकर वारदात को अंजाम दिया। फिर बाइक से पेट्रोल निकाल कर शव को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

अंशिका का क्षतिग्रस्त मोबाइल, टूटी हुई सिम बरामद
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर लौटते समय भिंडला के पास घने जंगल में हथियार और रस्सी फेंक कर चला गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ले जाकर तलाशी ली और हथियार व रस्सी बरामद कर लिए। पुलिस की जांच के दौरान इससे पहले घटनास्थल से अंशिका का क्षतिग्रस्त मोबाइल, टूटी हुई सिम बरामद हो चुकी है। एएसपी सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस केस में हर संदर्भ से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed