फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   annual function of shobha public school.

शोभा स्कूल के बच्चों की नाटी ने मोहा मन

Thu, 16 Oct 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 16 Oct 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
annual function of shobha public school.

ढली स्थित शोभा पब्लिक स्कूल के बुधवार को आयोजित वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने नाटी, पंजाबी और गुजराती गरबा नृत्य कर खूब धमाल मचाया। कालीबाड़ी में आयोजित इस समारोह में प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


उन्होंने अंत में स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे। प्रधानाचार्य सावित्री शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्यातिथि का आभार जताया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से किया। इसके बाद नर्सरी और केजी कक्षा के छात्रों आर्यन शर्मा, अभिनव, आरुष, अक्षित और साथी छात्रों ने लूंगी डांस की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


नर्सरी की छात्राओं ने जूबी डूबी.. गाने पर नृत्य किया। छटी और सातवीं कक्षा की छात्राओं ने शीतल, विशाखा, कृतिका, आरुषि और साथी ने गुजराती नृत्य की प्रस्तुति दी। चौथी और पांचवीं के छात्रों रिधि शर्मा, राहुल, सहज धीमान और अभिनव सहित अन्य छात्रों ने मेरी सुरमणिए.. जैसे गीतों पर पहाड़ी नाटी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्राओं ने मोरनी बागा मां नाचे आधी.. गीत पर राजस्थानी नृत्य पेश किया। छात्रों ने गधे की सवारी ने नाटक से खूब रंग जमाया। आरवी वर्मा, कर्ण चौहान ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी।


इन्हें किया पुरस्कृत

कार्यक्रम में क्लास में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें नर्सरी में आर्यन शर्मा, आरुष ठाकुर, गर्वित, केजी में अभिनव, अनवेशा, एंजल वर्मा, पहली में कुनाल रिधिमा, सोनल और रिया, दूसरी में आर्ची, सौरव, आदिति, तीसरे में सहज, यशवी, शैल्जा और गिरीश शर्मा, चौथी में महक शर्मा, अक्षय, ईशिता आजाद, वैष्णवी, रिधि शर्मा, पांचवीं कक्षा में अव्वल रही शिवानी, वेदांशी, नलिन, चौहान और आयुष ठाकुर, छठी कक्षा में शीतल, विशाखा, आरुषि ठाकुर जबकि सातवीं कक्षा में अमृता, कृतिका और बॉबी को पुरस्कृत किया। इसके अलावा आठवीं कक्षा में राहुल कश्यप को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed