फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Annual budget will increase next year in himachal pradesh, will be 60 thousand crores

हिमाचल: अगले साल बढ़ेगा वार्षिक बजट, 60 हजार करोड़ रुपये का होगा

Tue, 19 Oct 2021 10:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 10:21 AM IST
सार

प्रदेश सरकार के वित्त और योजना विभाग के अधिकारियों की इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में निरंतर बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में जहां पंजाब के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बारे में मंत्रणा हो रही है, वहीं अब अगले साल के शुरू में पेश किए जाने वाले बजट पर भी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Annual budget will increase next year in himachal pradesh, will be 60 thousand crores
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अगले सालाना वार्षिक बजट बढ़ जाएगा। इसी के साथ अगले वित्तीय वर्ष यानी 2022-23 का बजट परिव्यय भी 60 हजार करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकता है। प्रदेश सरकार के योजना विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2021-22 के वास्तविक बजट और 2021-22 के संभावित बजट व्यय का विवरण मांग लिया है। विभागीय मांगों में पंजाब के छठे वेतन आयोग के तहत देय लाभों को भी शामिल किया जा रहा है। इसके लिए योजना विभाग को बाकायदा एक प्रारूप भी जारी किया है, जिसे भरकर दिया जाना है। प्रदेश सरकार के वित्त और योजना विभाग के अधिकारियों की इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में निरंतर बैठकें हो रही हैं।

विज्ञापन


इन बैठकों में जहां पंजाब के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बारे में मंत्रणा हो रही है, वहीं अब अगले साल के शुरू में पेश किए जाने वाले बजट पर भी चर्चा हो रही है। इस संबंध में जो प्रारूप जारी किया गया है, उसमें राज्य योजना और केंद्रीय योजना इन दो अलग-अलग मदों में वांछित बजट को विभाजित किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के मंजूर आउटले या संभावित आउटले की जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा आगामी वित्तीय वर्ष के सामान्य विकास योजना, अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम, जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम और पिछड़ा क्षेत्र विकास कार्यक्रम जैसी अलग-अलग मदों में जानकारी चाही गई है। 21 अक्तूबर से इस संबंध में विभागों के साथ नियमित बैठकों के दौर भी शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed