{"_id":"69c27fad41585959b1016cce","slug":"anjali-divya-and-nivriti-honored-in-slogan-writing-competition-shimla-news-c-19-sml1002-695285-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नारा लेखन स्पर्धा में अंजलि\nदिव्या और निवृति सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नारा लेखन स्पर्धा में अंजलि दिव्या और निवृति सम्मानित
विज्ञापन
गेयटी में स्वास्थ्य मंत्री ने किया पुरस्कृत
टीबी उन्मूलन अभियान के तहत हुईं थी प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गेयटी थियेटर में अंतरराष्ट्रीय टीबी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। यह प्रतियोगिताएं टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित की गईं थीं।
नारा लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल की अंजलि और दिव्या, दयानंद पब्लिक स्कूल से निवृति को सम्मानित किया गया। पोस्टर स्पर्धा में खलग स्कूल के प्रियांशित ठाकुर, सक्षम शर्मा तथा डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल से स्वरित अग्रवाल और आरव कौंडल, रील मेकिंग में एमबीबीएस के शिवेन, नीरज, यश, सिमरन, शुभम, शिवांशी और अक्षित की टीम को सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी की टीम को पहला स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्ष 2025 में प्रदेश की 1052 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है। इनमें 125 को गोल्ड और 233 को सिल्वर अवार्ड दिया है। वर्ष 2023 में 731 पंचायतें, वर्ष 2024 में 823 को टीबी मुक्त पंचायतें घोषित की हैं।