फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Animal wealth development project to improve economy of Gaddi population: Kanwar

गद्दी आबादी की आर्थिकी सुधारने के लिए पशु धन विकास परियोजना: कंवर

Wed, 12 Feb 2020 07:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Feb 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Animal wealth development project to improve economy of Gaddi population: Kanwar
पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने पांच साल के लिए देसी नस्ल के जीन पूल को संरक्षित करने के उद्देश्य से केंद्रीय प्रायोजित 595 करोड़ रुपये की पशु धन विकास परियोजना आरंभ की है। यह कार्यक्रम चंबा और मंडी जिलों के दूरदराज इलाकों में रहने वाले लगभग 500 परिवारों की पांच हजार गद्दी आबादी की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए शुरू किया गया है। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर मंडी और चंबा जिलों में शुरू की गई केंद्र पोषित लाइव स्टॉक विकास परियोजना के लिए केंद्र सरकार लगभग 535.50 करोड़ रुपये देगी। जबकि शेष 59.50 करोड़ रुपये राज्य सरकार प्रदान करेगी।

विज्ञापन


प्रथम वर्ष के लिए 179.47 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें वर्ष के लिए क्रमश: 324.44 करोड़. 26.43 करोड़, 32.33 करोड़ और 32.33 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना का लक्ष्य उत्पादन प्रजनन मापदंडों पर आधारित है। जैसे कि शरीर का वजन और संतान पैदा करने की क्षमता और उत्पादकता बढ़ाना। पशुपालन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनियां लगाकर क्रॉस ब्रीडिंग के लिए 30 मेंढों और 1090 भेड़ों के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और मार्च के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसके बाद परियोजना को और गति के साथ क्रियान्वित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2012 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 197278 गैर वर्णित भेडे़ं हैं और क्रॉस ब्रीडिंग के माध्यम से उन्नयन की तत्काल आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed