फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anil Sharma and son ashraya together in a public relations campaign

राजनीति: मंडी में एक साथ जनसंपर्क अभियान में उतरे अनिल शर्मा और आश्रय

Mon, 17 Jan 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jan 2022 09:35 PM IST
सार

मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा भाजपा से अलग-थलग चलकर चुनावी वर्ष में जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है। उनके बेटे आश्रय शर्मा भी पिता का हाथ थामे सार्वजनिक मंचों पर खड़े दिख रहे हैं। रविवार को कोटली क्षेत्र की स्वाड़ी पंचायत में हुए कार्यक्रम में पिता-पुत्र एक साथ दिखे। 

विज्ञापन
Anil Sharma and son ashraya together in a public relations campaign
अनिल शर्मा और आश्रय - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा भाजपा से अलग-थलग चलकर चुनावी वर्ष में जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है। उनके बेटे आश्रय शर्मा भी पिता का हाथ थामे सार्वजनिक मंचों पर खड़े दिख रहे हैं। रविवार को कोटली क्षेत्र की स्वाड़ी पंचायत में हुए कार्यक्रम में पिता-पुत्र एक साथ दिखे। दोनों के फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। इससे सियासी पारा भी चढ़ गया है। चुनावी वर्ष में सुखराम परिवार पर इस वक्त पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। अनिल शर्मा भाजपा में होते हुए भी चार साल तक पार्टी के साथ नहीं दिखे। समय आने पर सीएम जयराम ठाकुर और पार्टी के खिलाफ मोरचा बांधते रहे।

विज्ञापन


उपचुनाव में भी अनिल ने भाजपा से दूरी बनाए रखी। कांग्रेस से टिकट न मिलने पर मंडी लोकसभा उपचुनाव में आश्रय शर्मा कांग्रेस पर भी निशाना साधते दिखे। इस दौरान अनिल शर्मा और आश्रय शर्मा यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि भविष्य में पिता और पुत्र एक ही राजनीतिक दल में रहेंगे। यह दल कौन सा होगा, इसके फैसले का जनता इंतजार कर रही है।  अनिल ने बताया कि वे स्वाड़ी पंचायत में जनसंपर्क अभियान में गए थे। आश्रय भी कुछ ही दूरी पर एक खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे। उन्हें मेरे यहां होने की सूचना मिली तो थोड़ी देर उस कार्यक्रम में शामिल होने आ गए। अनिल ने बताया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed