{"_id":"60572ab78ebc3e58fc5fe75e","slug":"anganwadi-workers-will-protect-from-11-to-30-may-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 से 30 मई तक प्रदेश भर में आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 से 30 मई तक प्रदेश भर में आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कर्मी
Sun, 21 Mar 2021 04:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 21 Mar 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक में रविवार को आंगनबाड़ी कर्मियों की प्री प्राइमरी कक्षाओं में नियुक्ति और अन्य मांगों को लेकर मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि मांग को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा। 11 से 30 मई तक मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, धर्मशाला, पालमपुर, देहरा, शिमला, रामपुर, रोहड़ू, ठियोग, अर्की, नालागढ़, पच्छाद, संगड़ाह, शिलाई, पांवटा साहिब, नाहन, चंबा, हमीरपुर, बंजार, बिलासपुर और ऊना में धरने प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन
यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव वीना शर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेताया कि अगर आंगनबाड़ी वर्करों को प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त करने के आदेश जारी न किए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को ही प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को वर्ष 2013 की नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत किए कार्य की बकाया राशि का भुगतान तुरंत करने की मांग की है। बैठक में सीटू राष्ट्रीय सचिव कश्मीर ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, सुमित्रा देवी, सुलोचना देवी, किरण कुमारी, बिमला देवी, स्वर्चा देवी, शशि किरण और हरदेई देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन