{"_id":"572e06084f1c1bc5055cce7b","slug":"anganwadi-workers-and-helpers-union-mandi-new-president-bhawna-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटू छोड़ आंगनबाड़ी वर्करों ने बनाया अलग संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटू छोड़ आंगनबाड़ी वर्करों ने बनाया अलग संगठन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 07 May 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को संबोधित करतीं नए संगठन की प्रधान भावना राणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकीकृत समेकित बाल विकास योजना के तहत काम कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन ने सीटू से अलग होकर अब नया संगठन बना लिया है। यूनियन की राज्य सहसचिव रही भावना राणा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका समन्वय संघर्ष समिति के रूप में नया संगठन बना लिया है। शनिवार को इस नए संगठन का आगाज किया गया।
विज्ञापन
इसमें मंडी जिले के दस में से आठ प्रोजेक्टों की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने शिरकत की। इस मौके पर पूर्व के संगठन की कई पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। नए संगठन की प्रधान भावना राणा ने कहा कि कई सालों से लाल झंडे के नीचे धरने, प्रदर्शन और रैलियां करके उन्हें अब घुटन महसूस होने लगी थी। उन्होंने कहा कि हमने अपनी ताकत का इस्तेमाल गलत जगह पर किया।
विज्ञापन
अब वे सरकार के साथ मिलकर अपनी मांगों को मनवाने का प्रयास करेंगी। बहकावे में आकर सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे, जबकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रूप में नौकरी देकर उनके परिवार की रोजी रोटी का इंतजाम किया है। उन्होंने साथियों से सलाह करने के बाद नया संगठन बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत अब हो गई है। अब संगठन का प्रदेश के दूसरे जिलों में विस्तार कर मुख्यमंत्री से बात कर अपनी मांगों को मनवाएंगे। अब कभी भी उनका संगठन सरकार के खिलाफ गलत नारेबाजी नहीं करेगा। इस अवसर पर संगठन की नवनिर्वाचित सचिव मंजुला ठाकुर, रीना और अन्य प्रोजेक्टों से संबंधित कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।