फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anemia eradication in Kasauli, Karsog and Theog of himachal

एनीमिया मुक्त किए जाएंगे हिमाचल के ये तीन शहर

Sun, 10 Feb 2019 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Feb 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Anemia eradication in Kasauli, Karsog and Theog of himachal

सूबे के तीन विकास खंडों के लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयों से एनीमिया मुक्त करने पर जयराम सरकार काम करेगी। इसमें शिमला जिला का ठियोग, सोलन का कसौली और मंडी जिले का करसोग विकास खंड शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पहले चरण में कांगड़ा के बैजनाथ, शिमला के बसंतपुर और कुल्लू के बंजार विकास खंड के लोगों को आयुर्वेेदिक दवाइयों से एनीमिया मुक्त करने पर काम चल रहा है। इन तीनों विकास खंडों में आयुर्वेद विभाग को पायलट स्तर पर काम करने का जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन


जिसके पहले चरण में सभी लोगों के सैंपल लेकर एनीमिया की जांच की जानी थी। उसके बाद आयुर्वेदिक दवाइयों से उपचार किया जाना था। साथ ही हर महीने एनीमिक मरीज की जांच कर फीडबैक लेने की योजना थी। अब बजट में इसमें तीन और विकास खंडों को जोड़ा गया है, जहां पर आयुर्वेद पद्घति से लोगों को एनीमिया मुक्त किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक फार्मेसी में बढ़ेगी उत्पादन क्षमता 
सूबे की राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी केंद्रों में उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने पर जयराम सरकार इस वित्त वर्ष में काम करेगा। फार्मेसी में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए नए संयंत्र, उपकरण को उन्नयनित किया जाएंगे। निजी क्षेत्र में भी इसकी संभावनाएं तलाशी जाएगी।  


625 स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर 
 आयुष्मान भारत योजना के तहत सूबे के 500 स्वास्थ्य उपकेंद्रों और 125 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तबदील किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने दूसरे बजट में इसकी घोषणा की। इससे पहले सूबे में 120 स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में विकसित करने को काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed