फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anees Ahmed targeted Anurag, said visits Hamirpur like a Siberian bird

HP Politics: अनीस अहमद ने अनुराग पर साधा निशाना, बोले- साइबेरियन पंछी की तरह करते हैं हमीरपुर का दौरा

Wed, 01 May 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 May 2024 06:18 PM IST
सार

अनीस अहमद ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर साइबेरियन पंछी की तरह आते और चले जाते हैं । 

विज्ञापन
Anees Ahmed targeted Anurag, said visits Hamirpur like a Siberian bird
अनीस अहमद - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी भी तीन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अनीस अहमद ने देरी से टिकट आवंटन के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सोच-समझकर अपने प्रत्याशियों का चयन कर रही है ताकि उन्हें बाद में धोखा ना मिले। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा लोकसभा के घोषित उम्मीदवार मजबूत और सशक्त हैं। कांग्रेस सह प्रभारी अनीस अहमद ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक सुजानपुर के सभी बूथों के अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर सुजानपुर उपचुनाव प्रत्याशी रणजीत राणा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन


 केंद्र की भाजपा सरकार पर कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने-धमकाने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों पर पुराने केस शुरू करने और ईडी, सीबीआई के केस करने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके चलते कई उम्मीदवार नामांकन भरने से मना कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर साइबेरियन पंछी की तरह आते और चले जाते हैं । उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री कोई बड़ा उद्योग लाने में असमर्थ साबित हुए हैं, जिससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके । उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता में केंद्रीय मंत्री के प्रति गहरा रोष भी है। प्रदेश सह प्रभारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रदेश सरकार ने बेहतरीन काम किया, जिसका लाभ उन्हें अवश्य मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed