फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   An US Security Advisory Council report on Indian police.

अमेरिकी रिपोर्ट: भारत में पुलिस की हालत बदतर, दिल्ली को बताया रेप कैपिटल

Wed, 08 Jun 2016 06:55 AM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Jun 2016 06:55 AM IST
विज्ञापन
An US Security Advisory Council report on Indian police.
संगठन ने भारत में पुलिस की हालत को दुनिया में बदतर करार दिया है। - फोटो : Demo pic

अमेरिकी सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के तहत एक संगठन ने भारत में पुलिस की हालत को दुनिया में बदतर करार दिया है। यूएस सरकार के ब्यूरो ऑफ डिप्लोमेटिक सिक्योरिटी की ओवरसीज सिक्योरिटी एडवाइजरी काउंसिल की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में नई दिल्ली को रेप कैपिटल करार दिया गया है और विदेशी महिलाओं को संवेदनशील स्थानों पर जाने से आगाह किया है। भारत में एंटी अमेरिकी सेंटीमेंट्स वाले आतंकी समूहों के सक्रिय होने की बात भी कही है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को हाल ही में पब्लिक डोमेन में डाला गया है। इंडिया 2016 क्राइम एंड सेफ्टी रिपोर्ट के तहत नई दिल्ली समेत भारत के अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मुताबिक यहां एक लाख जनसंख्या पर पुलिस अधिकारियों की संख्या 141 है, जबकि दुनिया में ये औसत 350 है। भारत का ये औसत दुनिया के औसत से बहुत कम है। यहां बड़ी संख्या में आपराधिक घटनाएं रिपोर्ट ही नहीं होती हैं।

रिपोर्ट में किए गए हैं कई सनसनीखेज खुलासे

An US Security Advisory Council report on Indian police.
रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली को मीडिया स्रोतों ने रेप कैपिटल करार दिया है। - फोटो : Demo pic

एक सामान्य धारणा रहती है कि पुलिस भ्रष्ट है और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। कुछ मामलों में पुलिस अधिकारी भी अपराध में संलिप्त होते हैं। कई बार पुलिस को आंखें बंद करने के लिए रिश्वत दी जाती है। बहुत सारे पीडि़त प्रताडि़त किए जाने के डर से पुलिस के पास जाते ही नहीं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली को मीडिया स्रोतों ने रेप कैपिटल करार दिया है। यहां विदेशी महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां सार्वजनिक वाहनों एवं सड़कों पर जेबकतरों और पर्स स्नैचिंग से भी आगाह किया गया है। रिपोर्ट कहती है कि पर्यटन स्थलों में यूएस पासपोर्ट की चोरी भी आम है। पर्यटकों को दवा पेय और खाद्य पदार्थ दिए जाते हैं, ताकि आसानी से चोरी की जा सके।

भारत में एंटी वेस्टर्न आतंकी समूह भी सक्रिय हैं। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की सूची में शामिल आतंकी संगठनों जैसे हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी, हरकत-उल-मुजाहिदीन, इंडियन मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों की सक्रियता है। डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट की ओर से यूएस सरकार के तमाम कर्मचारियों को बगैर अनुमति के पूर्वी लद्दाख को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में जाने से प्रतिबंधित किया जाता है।

इसलिए बनाई है ये रिपोर्ट

An US Security Advisory Council report on Indian police.
इसे विभिन्न स्रोतों और दूतावास की रिपोर्टिगिं से तैयार किया गया है। इसे अमेरिका की निजी क्षेत्र सुरक्षा मदद के लिए ही बनाया गया है। - फोटो : Demo pic

ब्यूरो ऑफ डिप्लोमेटिक सिक्योरिटी ने स्पष्ट किया है कि इस रिपोर्ट की विषयवस्तु संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार या इसके डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट की नीतियों, दृष्टिकोणों और रवैयों को प्रस्तुत नहीं करती है। इसे विभिन्न स्रोतों और दूतावास की रिपोर्टिगिं से तैयार किया गया है। इसे अमेरिका की निजी क्षेत्र सुरक्षा मदद के लिए ही बनाया गया है।  

रिपोर्ट में ये भी :
- भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में यात्रा न करें। यहां दोनों ओर सेना की मजबूत मौजूदगी है।
- सड़कों से यात्रा करना खतरनाक है। यातायात से जुड़ी मौतों में भारत दुनिया का नेतृत्व करता है, जिसमें यूएस के नागरिक भी शामिल रहे हैं। यात्रा के लिए बसों से ज्यादा सुरक्षित अंतरराज्यीय ट्रेनें हैं।  
- पगडंडियों और गलियों पर चलते हुए भी ध्यान देने की जरूरत है।
- युवाओं की गैंग और भिखारियों से भी अलर्ट रहें।
- प्रदर्शन और सामान्य हड़तालें भी यहां असुविधा पैदा करती हैं।
- कभी-कभार धार्मिक हिंसा से जुड़ी घटनाएं भी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed