{"_id":"6852e4f275c30931d50b410b","slug":"an-old-man-died-after-being-hit-by-a-private-volvo-bus-shimla-news-c-19-sml1001-553864-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: निजी वोल्वो बस की चपेट \nमें आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: निजी वोल्वो बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास पेश आया हादसा आईजीएमसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास निजी वोल्वो बस की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार सुबह पेश आया। मृतक की पहचान पूर्ण सिंह (55) के रूप में हुई है।
पुलिस ने वोल्वो चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह 10:00 बजे राहगीर पूर्ण चंद नगर निगम लिफ्ट की तरफ से क्रॉसिंग की ओर जा रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से सोलन की ओर जा रही निजी वोल्वो और बैरियर के बीच में बुजुर्ग आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा था लेकिन दोपहर के समय उसने दम तोड़ दिया। पूर्ण चंद मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे और वर्तमान में बैरियर के पास ढारे में रहते थे। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से इसी क्षेत्र में घूमते रहते थे। इनका बेटा पावंटा साहिब में रहता था जिसे इस बारे में सूचित कर दिया है। बेटे के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निजी वोल्वो के चालक मंजीत निवासी अमृतसर के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिमला शहर में आए दिन राहगीरों के साथ हादसे पेश आ रहे हैं। इससे पहले पुराना बस स्टैंड में एचआरटीसी बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं हाल ही में टॉलैंड के पास चलती बस से गिरने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था।