फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   An Earthquake Of Magnitude Five 3.2 and 2.7 On Richter Scale Struck In Chamba

चंबा में भूकंप के चार झटके, स्कूल से निकाले बच्चे

Mon, 09 Sep 2019 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Sep 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
An Earthquake Of Magnitude Five 3.2 and 2.7 On Richter Scale Struck In Chamba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala

हिमाचल के चंबा में पिछले दो दिनों में भूकंप के छह झटके आए हैं। सोमवार दोपहर को 47 मिनट के अंतराल में 12:10, 12.40 और 12.57 बजे तीन झटके आए। इसके बाद रात 9.27 पर भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

विज्ञापन


चारों झटकों का केंद्र चंबा और जम्मू-कश्मीर के सीमांत क्षेत्र में रहा। पहले तीन भूकंप की गहराई जमीन से पांच किलोमीटर नीचे रही। संवेदनशील जोन पांच में शामिल इस क्षेत्र में भूकंप से लगातार झटकों से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


झटकों के दौरान सलूणी के गनेड़ स्कूल के अध्यापकों ने सुरक्षा के चलते बच्चों को कमरों से बाहर निकाल तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। उधर, कुल्लू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, दोनों जिलों में जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार चंबा और उससे सटे क्षेत्रों में दो दिन में पांच झटके आए हैं। रिक्टर पैमाने पर आज पहले झटके की तीव्रता 5.0, दूसरे की 3.2 और तीसरे की 2.7 रही।


चौथे भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 रही। चंबा और कुल्लू में लोग भूकंप के झटकों के बाद घरों से बाहर निकल आए। बीते दिन भी भूकंप से चंबा की धरती दो बार थर्रायी थी। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि सोमवार को भूकंप के तीन झटके लगे हैं। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed