फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   An American woman reached the municipal corporation office shimla to get 130-year-old certificate of her ances

Shimla: पूर्वजों के 130 साल पुराने प्रमाण पत्र लेने नगर निगम के दफ्तर पहुंची अमेरिकी महिला, जानें पूरा मामला

Tue, 06 May 2025 11:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 May 2025 11:36 AM IST
सार

नगर निगम के पास साल 1870 से 2015 तक शिमला में जन्मे तीन लाख से ज्यादा लोगों का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा इस दौरान जिनकी मृत्यु हुई, उसका रिकॉर्ड भी सुरक्षित है।

विज्ञापन
An American woman reached the municipal corporation office shimla to get 130-year-old certificate of her ances
नगर निगम शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटिश शासनकाल के दौरान शिमला में रहे अपने पूर्वजों के प्रमाण पत्र लेने एक अमेरिकी महिला नगर निगम के दफ्तर में पहुंची। यहां स्वास्थ्य शाखा में जाकर जब महिला ने अपने पूर्वजों की पहचान बताई तो वहां रिकॉर्ड में इनके नाम और पते भी मिल गए। यह प्रमाण पत्र महिला के पूर्वजों की मृत्यु के थे जो नगर निगम के रिकॉर्ड में दर्ज है। यह महिला अपने एक परिचित के साथ इन दिनों शिमला घूमने आई है। सोमवार को दोपहर के समय यह नगर निगम दफ्तर पहुंची। महिला का कहना था कि उसके पूर्वज शिमला में रह चुके हैं। वह मूलत: इंग्लैंड के रहने वाले थे जो बाद में अमेरिका शिफ्ट हो गए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर पांच साल बाद शुरू हुई पैसेंजर ट्रेन, इतना लगेगा किराया

विज्ञापन

महिला के परदादा और उनके एक बेटे की शिमला में हुई थी मृत्यु
बताया कि उनके परदादा और उनके एक बेटे की शिमला में मृत्यु हुई थी। परदादा जेम्स डी वीन की मौत सितंबर 1895 में हुई। इनके 16 साल के बेटे की मौत भी इसी महीने हुई थी। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में जब इसका रिकॉर्ड चेक किया गया तो सारा ब्योरा मिल गया। नगर निगम ने इसके प्रमाण पत्र भी इन्हें जारी किए। प्रमाण पत्र देखकर महिला सैलानी खुश और कुछ देर के लिए भावुक भी हो गई, उसे भरोसा नहीं हो रहा था कि इतना पुराना रिकॉर्ड यहां मिल जाएगा। निगम के अनुसार महिला ने बताया था कि उनके ये पूर्वज फ्रैंकलिन कॉटेज में रहते थे जो चर्च के पास स्थित है। महिला ने यहां जाकर भी कॉटेज को देखा है।
ये भी पढ़ें: Himachal: राज्य सरकार कुछ और दफ्तरों को कांगड़ा करेगी स्थानांतरित, वाइल्ड लाइफ विंग भी धर्मशाला शिफ्ट

निगम के पास है 1870 तक का रिकॉर्ड
नगर निगम के पास साल 1870 से 2015 तक शिमला में जन्मे तीन लाख से ज्यादा लोगों का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा इस दौरान जिनकी मृत्यु हुई, उसका रिकॉर्ड भी सुरक्षित है। इनमें 1870 से 1947 तक कई अंग्रेजों का रिकॉर्ड भी दर्ज है। हर साल कई विदेशी नागरिक शिमला आकर याद के तौर पर अपने पूर्वजों का रिकॉर्ड ले जाते हैं। निगम ने हाल ही में इसे आनलाइन भी कर दिया है। लेकिन विदेशी नागरिकों को फिलहाल यह सुविधा नहीं मिली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed