{"_id":"6788c475b9b61458e708e4a9","slug":"amru-mandi-colleges-offering-phd-will-be-able-to-avail-services-from-big-institutions-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMRU Mandi: बड़े संस्थानों से सेवा ले पाएंगे पीएचडी कराने वाले कॉलेज, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMRU Mandi: बड़े संस्थानों से सेवा ले पाएंगे पीएचडी कराने वाले कॉलेज, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने पर जोर
Thu, 16 Jan 2025 02:04 PM IST
Krishan Singh
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:04 PM IST
सार
पीएचडी करवाने के लिए जिन कॉलेजों में किसी चीज की सुविधा नहीं है तो उसके लिए उस कॉलेज को आसपास के बड़े संस्थानों के साथ एमओयू कर जोड़ा जाएगा। इससे पीएचडी कोर्स संबंधी औपचारिकताएं पूरी हो सकेंगी।
विज्ञापन
अटल मेडिकल और अनुसंधान विवि नेरचौक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) ने आयुष, नर्सिंग, फार्मेसी और डेंटल साइंसेज में पीएचडी करवाने का निर्णय लिया है। ये डिग्रियां करवाने के लिए एएमआरयू कई तरह के प्रावधान करने की तैयारी में है, ताकि युवाओं को पीएचडी की पढ़ाई में आसानी हो। पीएचडी करवाने के लिए जिन कॉलेजों में किसी चीज की सुविधा नहीं है तो उसके लिए उस कॉलेज को आसपास के बड़े संस्थानों के साथ एमओयू कर जोड़ा जाएगा। इससे पीएचडी कोर्स संबंधी औपचारिकताएं पूरी हो सकेंगी।
विज्ञापन
एएमआरयू की ओर से विभिन्न संबद्ध संस्थानों के माध्यम से आयुष, नर्सिंग, फार्मेसी और डेंटल साइंसेज में मास्टर कोर्स करवाए जा रहे हैं लेकिन इन्हें पीएचडी कोर्स की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं थी। यूनिवर्सिटी का उद्देश्य रिसर्च पर अधिक ध्यान देना है और इसके लिए इन क्षेत्रों में पीएचडी कोर्स का शुरू होना जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब इनमें पीएचडी कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। यूनिवर्सिटी ने इसी वर्ष पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया को हर हाल में शुरू करना है। अटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी से संबद्ध संस्थान पीएचडी कोर्स करवा सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद यूनिवर्सिटी की टीम उस संस्थान का विस्तृत दौरा करके वहां पीएचडी करवाने से संबंधित सुविधाओं का जायजा लेगी।
विज्ञापन
उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने पर जोर
विश्वविद्यालय का उद्देश्य आयुष, नर्सिंग और डेंटल साइंसेज में शोध के स्तर को उन्नत करना और छात्रों को आधुनिक संसाधनों के साथ उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है। इसके लिए कई रह के प्रावधान किए जा रहे हैं। इन पर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से आखिरी मुहर लगेगी।-प्रो. डॉ. सुरेंद्र कश्यप, कुलपति, एएमआरयू
विज्ञापन
सभी सुविधाएं देने वाले ही करवा पाएंगे डिग्री
यूनिवर्सिटी की तरफ से यह भी व्यवस्था की है कि यदि यहां किसी संस्थान के पास इस प्रकार की उच्च स्तरीय सुविधाएं नहीं हैं तो वे प्रदेश के या प्रदेश प्रदेश के बाहर के दूसरे बड़े संस्थानों के साथ एमओयू साइन करके भी इन कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। सुविधाओं पर खरा उतरने वाले सस्थान संस्थान को ही पीएचडी कोर्स की अनुमति दी जाएगी।