फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amit shah will attend bjp meeting in solan

हिमाचल में गुजरात पैटर्न पर बिछेगी विस चुनाव की बिसात

Sat, 10 Dec 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 10 Dec 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
Amit shah will attend bjp meeting in solan

गुजरात के त्रिदेव पैटर्न पर भाजपा हिमाचल में विधानसभा चुनावों का सूत्रपात करेगी। शिमला संसदीय क्षेत्र में विस चुनावों का शंखनाद करने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को सोलन के ठोडो ग्राउंड में आएंगे। त्रिदेव सम्मेलन का मंच बूथ स्तर के तीनों प्रतिनिधियों के साथ होगा।

विज्ञापन


बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंट के अलावा कोर ग्रुप और प्रदेश भाजपा के दिग्गजों से इनपुट और फीडबैक लिया जाएगा। इस आधार पर विस चुनाव की रणनीति का अंतिम खाक बनेगा। वोटर लिस्ट के हर पन्ने के कार्यकर्ताओं की तैनाती भी बैठक का हिस्सा होगी। अटकलेें यह भी हैं कि बैठक में टिकट के दावेदारों और प्रदेश भाजपा में नए चेहरे पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान विधानसभा चुनावों में सुनियोजित ढंग से 50 से अधिक सीटें लेकर जीतने की रणनीति बनाई जाएगी। ठोडो मैदान में त्रिदेव सम्मेलन के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र में आने वाले 18 विस क्षेत्रों के करीब 6000 कार्यकर्ता जुटेंगे। गुजरात और एमपी में भाजपा के त्रिदेव फंडे को सफलता की चाबी माना गया 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं त्रिदेव 
त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंट हैं। बूूथ अध्यक्ष को अपने बूथ में डोर टू डोर संपर्क करने का जिम्मा है। जातीय आंकड़े तैयार करना इसी की जिम्मेवारी है। बूथ पालक कमजोर कड़ी को चिह्नित कर उसे मजबूत करने की नीति बनाते हैं। इसमें शीर्ष नेता शामिल है। बूथ लेवल एजेंट का काम सरकारी स्तर पर समन्वय रखना है। जैसे वोटर लिस्ट में किस वोटर का नाम कटना है। किसका जुड़ना है। बूथ लेवल अफसर के साथ समन्वय रखकर क्षेत्र में वोटर लिस्ट का विस्तृत खाका तैयार करना है। 

850 बूथों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे
850 बूथों से बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंट जमीनी स्तर पर चुनावों की तैयारियों जायजा लेंगे। भाजपा  मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 6000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। 

बिना शांता के सजेगी कोर ग्रुप की बैठक
सम्मेलन के बाद कोरग्रुप की बैठक होगी। कोर ग्रुप के नौ सदस्यों में आठ का नाम फाइनल हो चुका है। शांता कुमार बैठक में नहीं आएंगे। बताया जा रहा है कि उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ है। अन्य सदस्यों में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत, डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और सांसद वीरेंद्र कश्यप शामिल हैं। 


शिमला संसदीय सीट में कांग्रेस का दबदबा
शिमला संसदीय सीट में कांग्रेस का दबदबा है। 18 विधानसभा सीटों में 7 पर भाजपा काबिज है, जबकि 2 पर निर्दलीय और 9 पर कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में चुनावों से पहले ग्राउंड स्तर के जुड़े कार्यकर्ताओं से लेकर आलाकमान तक में समन्वय बैठाने का यह सम्मेलन अहम साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed