फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amit Shah Target for Himachal Vidhan Sabha Election.

हिमाचलः अमित शाह ने दिल्ली में बनाई फतह की रणनीति, सत्ती को दिया ये टारगेट

Fri, 21 Apr 2017 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Apr 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Target for Himachal Vidhan Sabha Election.

हिमाचल फतेह करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में कोर कमेटी के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई। शाह ने पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को उतर प्रदेश, उत्तराखंड गोवा और असर राज्य में भाजपा की जीत का हवाला देते हुए हिमाचल में भी 60 प्लस सीटों का टारगेट दिया।

विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा फाइनल किया गया। मोदी चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर में जुब्बड़ हट्टी आएँगे। 27 अप्रैल को 10 बजे हवाई सेवाओं का फ्लैग ऑफ करने के बाद वह साढ़े दस बजे हेलिकॉप्टर से ही अनाडेल पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां से पीएम का काफिला रिज मैदान पर पहुंचेगा। साढ़े 11 बजे रिज मैदान पर मोदी की रैली होगी। दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हुई जबकि लंच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के घर पर हुआ। हिमाचल से नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद के अलावा प्रदेश पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इसमें मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 3 और 4 मई को शिमला दौरा स्थगित किया गया। अब यह बैठकें धर्मशाला या फिर पालमपुर में होगी।


स्थान चयनित करने का जिम्मा प्रदेश भाजपा पर छोड़ा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि बैठक में मंडल स्तर को और मजबूत करने की बात कही गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय जनहित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed