फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amit shah rally in shimla: Manikanchan Yoga between PM Narendra Modi and Jairam Thakur

शिमला में बोले अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर के बीच मणिकांचन योग

Fri, 27 Dec 2019 08:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
amit shah rally in shimla: Manikanchan Yoga between PM Narendra Modi and Jairam Thakur
- फोटो : अमर उजाला

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऊपर नरेंद्र भाई और नीचे जयराम ठाकुर का कांबिनेशन हिमाचल के लिए मणिकांचन का योग है। यह बहुत ही जबरदस्त योग है। इसका हिमाचल को बहुत लाभ हो रहा है। शाह ने जयराम सरकार के दो साल के कार्यकाल को बेहतरीन बताते हुए कई योजनाओं का उल्लेख कर उनकी पीठ भी थपथपाई। 13 हजार करोड़ रुपये के निवेश को थोड़े से समय में जमीन पर उतारने की सराहना भी की। शाह जयराम सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जश्न के दौरान रिज मैदान पर आयोजित जनसभा में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


हिमाचल में हर घर को रसोई गैस देना बड़ी उपलब्धि
शाह ने मंच पर गृहिणी सुविधा योजना की तीन लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में जानकारी दी कि हिमाचल में अब कोई भी घर ऐसा नहीं जहां रसोई गैस नहीं है। हिमाचल केंद्र की उज्ज्वला योजना और गृहिणी सुविधा योजना से शत-प्रतिशत लोगों को यह सहूलियत देने वाला पहला राज्य बन गया है। इस पर शाह ने मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई।

विज्ञापन

पाकिस्तान, बांग्लादेश में रह गए 3 से 7 प्रतिशत अल्पसंख्यक

amit shah rally in shimla: Manikanchan Yoga between PM Narendra Modi and Jairam Thakur

शाह ने कहा कि विभाजन के बाद नेहरू और लियाकत के बीच समझौता हुआ था कि दोनों देश अल्पसंख्यकों की रक्षा करेंगे। भारत ने विश्वास के साथ निर्वहन किया, मगर पाकिस्तान और बांग्लादेश में इनकी 30 और 23 प्रतिशत आबादी घटकर तीन और सात प्रतिशत रह गई।

वहां धर्म के आधार पर प्रताड़ना हुई। लाखों-करोड़ों लोग यहां आए, वे चाहते थे कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू ने जो वायदा किया था, उसे पूरा किया जाए। उन्हें नागरिक बनाया जाए। नरेंद्र मोदी ने हिम्मत कर लाखों करोड़ों लोगों को नागरिकता देने की पहल की। 

विज्ञापन

आज हम पर हमारे दुश्मन भी नहीं लगाते भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस ने किए घोटाले

amit shah rally in shimla: Manikanchan Yoga between PM Narendra Modi and Jairam Thakur

शाह ने कहा कि राम जन्म भूमि के लिए भी कांग्रेस की सरकार ने काफी टाल-मटोल की। जब भी केस आता था, कांग्रेस नेता जाकर बताते थे कि अभी नहीं। अभी सुप्रीम कोर्ट मेें केेस चला तो यह राम मंदिर के निर्माण का निर्णय हुआ। आज आसमान को छूने वाला राम मंदिर बनने वाला है।

शाह ने कहा कि सबसे बड़ा काम आजादी के बाद भारत भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है। दस साल की कांग्रेस की मनमोहन सिंह की सरकार में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले-घपले किए गए।

छह साल हो गए, हमारे दुश्मन भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाते हैं। आने वाले दिनों में पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता नरेंद्र मोदी ने तैयार कर दिया है। 

विज्ञापन

मोदी के हिमाचल से लगाव से होती है दूसरे राज्यों को ईर्ष्या 

amit shah rally in shimla: Manikanchan Yoga between PM Narendra Modi and Jairam Thakur

शाह ने कहा कि कई राज्यों को मोदी के हिमाचल से लगाव से ईर्ष्या होती है। उन्होंने मुहावरा पेश किया कि ननिहाल में खाना खाने जाएं और मां परोसने बैठ जाए। मोदी का हिमाचल से बहुत लगाव रहा है।

मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर केंद्रीय मदद 60:40 के अनुपात के बजाय 90:10 कर हिमाचल को विशेष श्रेणी के लाभ दिए हैं जो कांग्रेस सरकार ने छीन लिए थे। रोहतांग सुरंग का अटल से नामकरण हुआ है।

केंद्र ने एनडीआरएफ बटालियन भी मंजूर की है। 69 नेशनल हाइवे की मंजूरी के लिए भी पीएम नरेंद्र मोदी को याद करना होगा। हिमाचल में पहली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट हुई, पीएम नरेंद्र मोदी आए। उन्होंने खुद को हिमाचली बताते हुए यहां निवेशकों को निवेश करने को कहा। 

हिमाचल को मिले चार-चार परमवीर चक्र 

amit shah rally in shimla: Manikanchan Yoga between PM Narendra Modi and Jairam Thakur

अमित शाह ने कहा कि वह सबसे पहले इस वीरभूमि और देवभूमि हिमाचल की पवित्र धरा को भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से प्रणाम करते हैं। चाहे चीन के साथ लड़ाई हो, पाकिस्तान के साथ लड़ाई हो, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ना हो तो हिमाचल के वीरों ने बलिदान दिया है। यहां के वीरों को चार-चार परमवीर चक्र मिले हैं। देश का पहला परमवीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला और यह हिमाचलवासियों के खाते में आया। लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत और राइफ लमैन संजय कुमार जो आज भी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें भी परमवीर चक्र मिले।  

हिमाचल के मतदाताओं का धन्यवाद किया 
शाह ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल के हर मतदाता का वह दिल से धन्यवाद करते हैं कि चारों की चारों सीटें मोदी की झोली में गई। मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने तो देश का सेना का जवान वन रैंक वन पेंशन को मांगता था। कांग्रेस वाले चालीस-चालीस साल से ‘वन रैंक वन पेंशन’ की मांग नहीं करते थे। मोदी सरकार ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ जारी की। अब तक 35 हजार करोड़ रुपये सेना के सेवानिवृत्त जवानों को दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed