फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amit shah news: The country will soon come out of the global recession

वैश्विक मंदी से शीघ्र बाहर निकलेगा देश, हिमालयी राज्यों का विकास पीएम की प्राथमिकता: शाह

Fri, 27 Dec 2019 08:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Dec 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
amit shah news: The country will soon come out of the global recession
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिमालयी राज्यों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में शामिल है। वैश्विक आर्थिक मंदी से देश जल्द बाहर निकलेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गृह मंत्री इन्वेस्टर्स मीट के दो माह बाद शिमला के पीटरहाफ में ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की सफलता पर जयराम सरकार की पीठ थपथपा गए। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा नहीं थी कि दो माह के भीतर ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह होगा। हिमाचल के विकास पर पीएम मोदी का विशेष ध्यान रहा है। 

विज्ञापन


शाह ने कहा कि हिमाचल को अटल सुरंग, 69 राष्ट्रीय उच्च मार्ग दिए और 15 हजार करोड़ के रेल प्रोजेक्ट दिगए हैं। हिमाचल के विकास में बुनियादी ढांचा मजबूत कर ही विकास में तेजी लाई जा सकेगी। निवेशकों को और अधिक आकर्षित किया जा सकेगा। केंद्र सरकार औद्योगिक विकास के लिए हरसंभव सहायता कर रही है। प्रदेश में जिस तरीके से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पांच नीतियां बनाई गई हैं। इससे निश्चित तौर पर प्रदेश में निवेशकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने निवेश बढ़ाने को सिंगल विंडो, हिम पोर्टल और उद्योगों को सुविधा देकर कई अहम कदम उठाकर निवेशकों का राहत पहुंचाई है। राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय ने सरकार के दो साल के सफल कार्य के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में गृह मंत्री अमित शाह का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण आ नहीं सके थे। इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जयराम मंत्रिमंडल के मंत्री, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा विधायक, भाजपा पदाधिकारी, मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आभास नहीं था कि दो माह में ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह होगा

अमित शाह ने कहा कि वह धर्मशाला में हुई इन्वेस्टर्स मीट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उन्होंने कहा था कि वह ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में जरूर हिस्सा लेंगे। उन्हें आभास नहीं था कि जयराम सरकार दो माह के भीतर ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का सफल आयोजन करेगी। प्रदेश में 13,656 करोड़ के निवेश का शुभारंभ हो गया है और ढाई सौ निवेशक सामने आए हैं। 

हेलीकाप्टर का समय हो गया: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने जैसे ही भाषण खत्म किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर की उड़ान का समय हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, आप लोग समारोह को जारी रखें। ठीक चार बजे अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed