{"_id":"61fbf1fec0026347562ee390","slug":"amidst-the-snow-cover-the-businessmen-of-delhi-enjoyed-the-exciting-journey-of-rail-motorcar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: बर्फ के फाहों के बीच दिल्ली के कारोबारियों ने उठाया रेल मोटरकार के रोमांचक सफर का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: बर्फ के फाहों के बीच दिल्ली के कारोबारियों ने उठाया रेल मोटरकार के रोमांचक सफर का लुत्फ
Thu, 03 Feb 2022 09:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Feb 2022 09:37 PM IST
सार
बर्फ के फाहों के बीच दिल्ली के कारोबारियों ने रेल मोटरकार के रोमांचक सफर का लुत्फ उठाया। गुरुवार को चार्टर्ड रेल मोटरकार से दिल्ली के कारोबारी शिमला पहुंचे। सुबह करीब नौ बजे गाड़ी कालका से रवाना हुई और करीब एक बजे शिमला पहुंच गई।
विज्ञापन
रेल मोटरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच दिल्ली के कारोबारियों ने रेल मोटरकार के रोमांचक सफर का लुत्फ उठाया। गुरुवार को चार्टर्ड रेल मोटरकार से दिल्ली के कारोबारी शिमला पहुंचे। सुबह करीब नौ बजे गाड़ी कालका से रवाना हुई और करीब एक बजे शिमला पहुंच गई। कारोबारी अंशुमन डोगरा ने बताया कि ऐसे तो कई बार शिमला आए हैं। बर्फ भी खूब देखी है, लेकिन रेल मोटरकार में सफर के दौरान लाइव स्नो फॉल का आनंद पहली बार लिया।
विज्ञापन
आसमान से गिरते बर्फ के फाहे खिड़कियों से भीतर चेहरे पर गिरने का अहसास जिंदगीभर याद रहेगा। सफर के दौरान लाइव वीडियो बनाकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दिखाए तो सभी खुशी से झूम उठे। हर कोई ऐसा सफर करने के लिए बेताब हो गया। उत्तर रेलवे की रेल मोटरकार की तारीफ करते हुए अंशुमन ने कहा कि इस गाड़ी में सफर यादगार रहा। बड़े शीशों से बाहर के नजारे बेहद करीब से देखने का मौका मिला। उन्होंने सफर में सहयोग के लिए रेलवे कर्मियों का भी आभार जताया।
विज्ञापन
कालका-शिमला के बीच पैक चल रहीं ट्रेनें
कालका और शिमला के बीच इन दिनों शेड्यूल गाडि़यां पैक चल रही हैं। शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस, हिमालय क्वीन, कालका शिमला एक्सप्रेस, होलीडे स्पेशल, कालका-शिमला पैसेंजर और विस्ताडोम हिमदर्शन एक्सप्रेस में 40 से ऊपर की वेटिंग चल रही है। शिमला में हुई बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में सैलानी रेल मार्ग से शिमला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Himachal Pradesh: Train services continue in snow-covered Shimla. pic.twitter.com/dWvITOuvng
— ANI (@ANI) February 3, 2022