{"_id":"62d6f55d63eacf133908c2a8","slug":"ambulance-in-traffic-jam-shimla-news-sml4157479134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: घायल को ले जा रही एंबुलेंस लोअर बाजार में फंसी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: घायल को ले जा रही एंबुलेंस लोअर बाजार में फंसी, हंगामा
Wed, 20 Jul 2022 12:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:05 PM IST
सार
मालरोड से होते हुए एंबुलेंस नाज चौक पहुंची यहां बाजार में मोड़ने की जगह नहीं दिखी तो चालक ने बैक गियर लगाकर नाज चौक से सब्जी मंडी की ओर एंबुलेंस चलाना शुरू कर दी। सड़क पर सजी दुकानों से यह एंबुलेंस फंस गई।
विज्ञापन
सड़क पर सजी दुकानों के कारण फंसी एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के लोअर बाजार से एक घायल महिला को आईजीएमसी ले जा रही 108 एंबुलेंस मंगलवार शाम बाजार में फंस गई। सड़क पर सजी दुकानों के कारण यह एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक यहां फंसी रही। जानकारी के अनुसार लोअर बाजार की एक गली में महिला गिरकर घायल हो गई। इसे अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मालरोड से होते हुए एंबुलेंस नाज चौक पहुंची यहां बाजार में मोड़ने की जगह नहीं दिखी तो चालक ने बैक गियर लगाकर नाज चौक से सब्जी मंडी की ओर एंबुलेंस चलाना शुरू कर दी। सड़क पर सजी दुकानों से यह एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस निकालने की बजाय अतिक्रमण करने वाले कारोबारी एंबुलेंस चालक से ही बहसबाजी करने लगे।
विज्ञापन
कारोबारी कहने लगे कि यहां से बड़ी एंबुलेंस क्यों लाए? काफी देर तक यहां हंगामा चलता रहा। यहां से गुजर रहे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विधि जोगेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे। कारोबारियों को सामान पीछे करने को कहा। बाद में होमगार्ड जवानों को बुलाकर कुछ सामान हटवाया। इसके बाद घायल महिला को एंबुलेंस में बैठाकर यहां से रवाना किया गया। अतिरिक्त आयुक्त ने इस बारे में आयुक्त को भी सूचना दी।
विज्ञापन
शहर के लोअर बाजार में अतिक्रमण के चलते आए दिन एंबुलेंस फंस रही है। नगर निगम अवैध तहबाजारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा। नाज चौक पर मंगलवार को जहां एंबुलेंस फंसी, वहां एक दर्जन से अधिक तहबाजारी अवैध तरीके से दुकानें सजा रहे हैं। कई कारोबारी भी आधी सड़क घेर रहे हैं। चुनावी साल में नगर निगम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई बंद कर दी है।