{"_id":"5bb4ed35867a554f17703469","slug":"ambulance-employees-did-not-get-salary-for-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन, हड़ताल के चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन, हड़ताल के चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन रक्षक भारतीय एंबुलेंस कर्मचारी फेडरेशन ने सरकार और कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंपनी के तहत एंबुलेंस में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का कहना है कि समझौता होने के बाद भी एंबुलेंस कर्मचारियों को दो महीने से तनख्वाह नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पांच जुलाई, 2018 को लिखित समझौते में कंपनी ने कर्मचारियों को हर महीने तनख्वाह देने की बात कही है। फेडरेशन ने सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कंपनी को अरोग्य घोषित करने की मांग की है। कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया तो कर्मचारी फिर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
फेडरेशन के महासचिव पूरन चंद ने कहा कि कंपनी एंबुलेंस कर्मचारियों को कम तनख्वाह दे रही है और अतिरिक्त काम लिया जा रहा है। समय पर तनख्वाह न दिए जाने से कर्मचारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कंपनी के साथ हुई करार के मुताबिक हर महीने 7 तारीख तक कर्मचारियों को वेतन दिया जाना था।
विज्ञापन
कंपनी करार का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि निदेशक एनएचएम, जिला उपायुक्त, श्रम उपायुक्त और जीवीके ईएमआई कंपनी हैदराबाद प्रबंध निदेशक को भी पत्र लिखकर इस बारे में दोबारा से अवगत कराया गया है।