फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ambuja company reduced the freight charges of 16 tyre truck by one rupee

Truck Operators: अंबुजा कंपनी ने 16 टायर वाले ट्रकों का मालभाड़ा एक रुपये घटाया, साथ में दी ये चेतावनी

Tue, 14 May 2024 07:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट (सोलन) Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 May 2024 07:30 PM IST
सार

वहीं, ट्रक ऑपरेटरों ने इस निर्णय को मानने के लिए इन्कार कर दिया है। ऐसे में कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों का विवाद फिर से गहरा सकता है। 

विज्ञापन
Ambuja company reduced the freight charges of 16 tyre truck by one rupee
अंबुजा कंपनी ने 16 टायर वाले ट्रकों का मालभाड़ा एक रुपये घटाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों का विवाद फिर से गहरा सकता है। कंपनी ने सिंगल एक्सल वाहनों के लिए दरें तय कर दी हैं। 16 टायर वाले ट्रकों के किराये में प्रति किलोमीटर एक रुपये कम करने का फरमान जारी किया गया है। कंपनी ने ट्रक ऑपरेटरों को मेल कर यह जानकारी दी है। वहीं ट्रक ऑपरेटरों ने इस निर्णय को मानने के लिए इन्कार कर दिया है। कंपनी के प्रस्ताव के मुताबिक 16 टायर वाले ट्रकों का किराया एक रुपये प्रति किलोमीटर कम किया जाएगा जोकि 9.30 से घटकर 8.30 रुपये होगा। कंपनी की ओर जारी फरमान में यह भी कहा गया है कि अगर निर्धारित रेट ट्रक ऑपरेटर्स को मान्य नहीं है तो 16 पहिया वाले ट्रकों को चलाने के लिए मान्यता नहीं दी जाएगी।

ट्रक ऑपरेटर सुरेश, प्रेम, गोपाल, मदन सिंह, संजय, अनूप, ललित देवी चंद, पार्वती, केशव सहित अन्य ऑपरेटरों का कहना है कि छोटी-छोटी गाड़ियों को तो किराया ज्यादा मिल रहा है, जबकि 16 टायर वाले ट्रकों को मालभाड़ा कम करने की बात की जा रही है। इसकी वजह से फिलहाल 11 मई से ऐसे ट्रकों की एंट्री बंद कर दी गई है। बाघल लैंड लूजर ट्रक ऑपरेटर्स का कहना है कि मालभाड़ा कम करने को लेकर परस्पर किसी तरह का एमओयू हस्ताक्षर नहीं हुआ है। कंपनी ने मेल में महंगे ट्रकों का मालभाड़ा ज्यादा होने का उल्लेख किया है। ऑपरेटरों ने एकमत होकर कहा कि मनमानी के आगे नहीं झुकेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले भी कंपनी में मालभाड़े को लेकर करीब 73 दिनों तक विवाद चला था, जिसमें बाद में सरकार ने दोनों पक्षों में सहमति बनाई थी। उधर, बाघल लैंड लूजर परिवहन सभा के प्रधान जगदीश ठाकुर और उपप्रधान ऋषि राज गांधी ने कहा कि सभा ने कंपनी प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि निर्धारित किया गया 16 पहिया वाहनों का माल ढुलाई भाड़ा मान्य नहीं है। कंपनी वार्ता करना चाहती है, तो सभा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मालभाड़ा हिल्स का मालभाड़ा मैदानी का मालभाड़ा
6 टायर वाले ट्रक 10.36 रुपये 5.08 रुपये
12 टायर वाले ट्रक  9.36 5.8 रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed