फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AmarNath Yatra: 500 Himachali piligrim trapped at Baltal.

अमरनाथ यात्रा पर गए कांग्रेस नेता समेत हिमाचल के 500 श्रद्धालु फंसे

Mon, 11 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी/कुनिहार (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी/कुनिहार (सोलन) Updated Mon, 11 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
AmarNath Yatra: 500 Himachali piligrim trapped at Baltal.

आतंकी बुरहान की मौत के बाद कश्मीर घाटी में फैले उपद्रव के बीच अमरनाथ यात्रा बंद होने से हिमाचल के दून से विधायक रामकुमार चौधरी समेत 500 श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है अधिकतर श्रद्धालु बालटाल में हैं और सभी सुरक्षित हैं। अकेले बीबीएन क्षेत्र से ही 150 से अधिक श्रद्धालु बालटाल में टैंटों में रातें गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


वहीं कुनिहार, सोलन, धर्मपुर और अर्की के अलावा हमीरपुर और कांगड़ा के श्रद्धालु भी कर्फ्यू खुलने के इंतजार में हैं। श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के दर्शन किए बिना नहीं लौटना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में फंसे हैं सभी श्रद्घालु

AmarNath Yatra: 500 Himachali piligrim trapped at Baltal.

बालटाल में भंडारा लगाने गए शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल के अध्यक्ष रामलोक चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि सभी श्रद्धालु सेना की निगरानी में सुरक्षित हैं।

बालटाल में करीब 500 हिमाचली श्रद्धालु हैं। कुनिहार निवासी रामरतन ने बताया कि वह अमरनाथ यात्रा के लिए गए थे, लेकिन उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया है।

दून के विधायक राम कुमार चौधरी को कश्मीर में ही सुरक्षा कारणों के चलते रुकना पड़ा है। उपायुक्त सोलन डॉ. राकेश कंवर ने कहा कि किसी भी श्रद्धालु ने अभी मदद के लिए संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed