फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh: Father is ill, Tanishka reached Shimla to receive the award with her topper

Medhavi Samman Samaroh: पापा बीमार, टॉपर सहेली के साथ सम्मान लेने शिमला पहुंचीं तनिष्का

Tue, 06 Aug 2024 04:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2024 04:13 PM IST
सार

तनिष्का ने बताया कि पापा की तबीयत खराब है, इसलिए अभिभावक उनके साथ समारोह में आने के लिए असमर्थ थे। परिजन अकेले शिमला जाने के लिए मना कर रहे थे। लेकिन सीएम के हाथों पुरस्कार पाने के लिए वह काफी उत्साहित थीं।

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh: Father is ill, Tanishka reached Shimla to receive the award with her topper
सहेली शिवांगी के साथ तनिष्का। - फोटो : संवाद

विस्तार

पापा के बीमार होने पर कांगड़ा जिले से तनिष्का अपनी मेधावी सहेली शिवांगी के साथ अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंची। तनिष्का ने बताया कि पापा की तबीयत खराब है, इसलिए अभिभावक उनके साथ समारोह में आने के लिए असमर्थ थे। परिजन अकेले शिमला जाने के लिए मना कर रहे थे। लेकिन सीएम के हाथों पुरस्कार पाने के लिए वह काफी उत्साहित थीं। तनिष्का ने कक्षा बारहवीं कला संकाय में प्रदेश में नौवां रैंक पाया है। पहली बार उन्हें ऐसे सम्मान से नवाजा जाना था। इसलिए वह यह मौका गंवाना नहीं चाहती थी। ऐसे में उन्हें पड़ोस की रिश्तेदार मेधावी शिवांगी की कार्यक्रम में जाने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


शिवांगी का कक्षा बारहवीं कला संकाय में दूसरा रैंक आया है। शिवांगी के पिता दुकानदार हैं। दोनों मेधावी बेटियाें को एक-दूसरे का साथ मिलने पर अभिभावकों ने उन्हें समारोह में जाने की मंजूरी दी। लेकिन उन्हें समारोह स्थल की जानकारी नहीं थी। तनिष्का ने बताया कि उन्हें शिमला पहुंचने में दस घंटे का समय लगा। शिमला पहुंचने के बाद उन्होंने लोगों से पूछकर और गूगल मैप की सहायता से समारोह स्थल की जानकारी ली और सम्मान लेनी पहुंचीं। अभिभावक बार-बार उन्हें फोन कर उनका हालचाल पूछ रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बेहद खुशी हुई। सीएम के साथ फोटो खिंचवाकर उन्होंने अपने अभिभावकों को भेजी। अभिभावक भी फोटो देख फूले नहीं समाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed