शिमला में कल लगेगा मेधावियों का मेला, राज्यपाल और सीएम नवाजेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल का नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ हर बार की तरह इस बार भी दसवीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित करेगा। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में शनिवार को होने वाले अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2019 में प्रदेश के 165 मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नवाजेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की इस साल की मेरिट सूची के 120 विद्यार्थी और सीबीएसई-आईसीएसई की10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्रदेश भर में प्रथम रहे पांच छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त शिमला शहर के 40 स्कूलों के टॉपर्स भी समारोह में पुरस्कृत किए जाएंगे। शनिवार सुबह 10 बजे शुरू होने वाले समारोह में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा कई आला अधिकारी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह के आयोजन में बद्दी यूनिवर्सिटी, एलेन करियर इंस्टीट्यूट चंडीगढ़, रॉयल गार्डन्स प्रीमियम और नीनू मीडिया सहयोग करेंगे।