फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala launches Aparajita campaign in Himachal

'अपराजिता' अभियान अमर उजाला का पवित्र कार्य : राज्यपाल

Wed, 21 Nov 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Nov 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala launches Aparajita campaign in Himachal

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि अमर उजाला समाचार पत्र ‘अपराजिता’ अभियान के रूप में एक बहुत ही पवित्र कार्य कर रहा है। वह बोले - हिमाचल में 70 से 80 फीसदी महिलाएं कृषि कार्यों से जुड़ी हैं, जिन पर फोकस किए जाने की जरूरत है। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने बुधवार को राजभवन में अमर उजाला के संकल्प ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर और लोगो जारी किए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस प्रदेश में तो महिलाओं का हर क्षेत्र में बड़ा योगदान है।
विज्ञापन


महिलाओं से जुडे़ मुद्दों के लिए इस तरह की संवेदनशीलता बहुत अच्छी है। वह देखते हैं कि प्रदेश में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी के काम में जुटा है महिलाओं का एक बहुत बड़ा समूह

Amar Ujala launches Aparajita campaign in Himachal

उन्होंने देखा कि बिलासपुर में महिलाओं का एक बहुत बड़ा समूह डेयरी के काम में जुटा है। यह समूह दुग्ध उत्पादकों को दूध के अच्छे रेट देता है। ऐसे बहुत से उदाहरण हैं, जिनमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है।

उन्होंने ऐसी तमाम महिलाओं को भी इस अभियान से जोड़े जाने की जरूरत जताई। इस अवसर पर राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशिकांत शर्मा और राजभवन का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। 

आप भी जुडे़ं इस अभियान से, लागइन करें

Amar Ujala launches Aparajita campaign in Himachal

अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ नारी गरिमा के लिए साझा मंच तैयार करने की एक मुहिम है। दरअसल समाज का नकारात्मक माहौल हमारे लिए चुनौती है।

अमर उजाला ने कई राज्यों में इस जड़ता को तोड़ने की जिम्मेवारी उठाई है। इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती ऐसे समुदाय के निर्माण करने की है, जो हमेशा नारी गरिमा को लेकर सतर्क और प्रयासरत रहेगा। 

आप भी जुडे़ं इस अभियान से, लागइन करें - aparajita.amarujala.com

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed