{"_id":"6738205d4b1c5b79ed03d4b5","slug":"amar-ujala-impact-department-s-instructions-food-supply-corporation-should-provide-cheap-ration-within-15-da-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट: विभाग के निर्देश, खाद्य आपूर्ति निगम 15 दिन में उपलब्ध कराए सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट: विभाग के निर्देश, खाद्य आपूर्ति निगम 15 दिन में उपलब्ध कराए सस्ता राशन
Sat, 16 Nov 2024 10:05 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:05 AM IST
सार
खाद्य आपूर्ति निगम अधिकारियों को 15 दिन के भीतर डिपुओं में तेल और दालें उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से उपभोक्ताओं को डिपुओं से शादी और अन्य समारोहों के लिए तेल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में तेल और दालें न मिलने पर खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सख्ती दिखाई है। खाद्य आपूर्ति निगम अधिकारियों को 15 दिन के भीतर डिपुओं में तेल और दालें उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से उपभोक्ताओं को डिपुओं से शादी और अन्य समारोहों के लिए तेल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस मसले पर बैठक बुलाई।
विज्ञापन
विभाग के निदेशक की ओर से बुलाई गई बैठक में खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इसमें डिपुओं में दालें और तेल उपलब्ध न होने के बारे में चर्चा की गई। विभाग के निदेशक ने बैठक में बताया कि खाद्य आपूर्ति निगम को डिपुओं में जरूरत के मुताबिक तेल दिए जाने के बारे में पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक लोगों को तेल दिया जाना है, लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ है। ऐसे में निगम को 15 दिन के भीतर व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। हिमाचल में करीब 4500 राशन डिपो हैं। इनमें आटा और चावल को छोड़कर तेल और दालें नहीं हैं। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
राशन डिपो खाली, न तेल न दालें, सिर्फ मिल रहा आटा-चावल
खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारियों को डिपुओं में राशन उपलब्ध कराने को कहा गया है। मुख्यमंत्री की ओर से जरूरत के मुताबिक उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले तेल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। - राम कुमार गौतम, निदेशक, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन