फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala health abhyan chamba

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन सुरक्षा कवच

Tue, 29 Mar 2022 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
amar ujala health abhyan chamba
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन सुरक्षा कवच
विज्ञापन

युवाओं से ज्यादा किशोरों में दिख रहा कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत कुछ दिन पहले 12 से 14 साल की आयु के किशोरों को वैक्सीन लगाने का नया चरण शुरू हुआ। टीकाकरण बेशक धीमी गति से चला लेकिन, टीका लगवाने के लिए जो किशोर बूथ पर पहुंच रहे हैं, उनमें खूब उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। बूथ पर टीका लगवाने के लिए पहुंचे किशोरों से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए टीका सुरक्षा कवच की तरह है।
जिले में 16 मार्च से 12 से 14 साल की आयु के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले दिन कन्या और बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सौ किशोरों को वैैक्सीन लगाई गई। उसके बाद जिले के अन्य स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किशोरों को वैक्सीन लगानी शुरू की। स्वास्थ्य विभाग ने 12 से 14 आयु वर्ग के 27769 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें 14141 किशोरों को वैक्सीन लगा दी गई है, जबकि अन्य किशोरों को वैक्सीन लगाने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

15 से 17 आयु वर्ग के 30383 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें 26069 किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है। इसी तरह 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 7942 युवाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 14 वर्ष की आयु वाले किशोरों को भरमौर स्वास्थ्य खंड में 948, चूड़ी में 2781, पुखरी में 2375, किहार में 2399, किलाड़ में 40, समोट में 3683 और तीसा में 1915 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है।
सभी को लगवानी चाहिए वैक्सीन : प्रीतिका
रावमापा बलेरा में वैक्सीन लगवाने पहुंची प्रीतिका ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका सुरक्षित कवच है। प्रीतिका की मां निशा देवी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए। खुद टीका लगवाने के बाद अब बेटी को टीका लगवाने पहुंचीं हैं।
टीकाकरण से हो सकता है बचाव : आदित्य
आदित्य ने बताया कि टीका लगवाने से ही कोरोना से बचाव हो सकता है। जब उसे स्कूल में टीका लगाने की जानकारी दी गई तो वह काफी उत्साहित हुआ। सुबह नाश्ता करने के उपरांत सबसे पहले स्कूल पहुंच कर टीका लगवाने के लिए पंजीकरण करवाया।

बिना डर के लगवाया टीका : कनिका
कनिका देवी ने कहा कि 12 से 14 साल के किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। उसने बिना किसी हिचक और डर के टीका लगवाया।
टीकाकरण अभियान की समन्वयक डॉ. शैल्जा सूर्या ने बताया कि किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान चलाया गया है। स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed