{"_id":"6242ec5718608376355c3acb","slug":"amar-ujala-education-campaign-not-only-vaccine-it-is-our-security-cover-shimla-news-sml403983614","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शिक्षा अभियान ः ‘वैक्सीन ही नहीं, सुरक्षा कवच है यह हमारा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शिक्षा अभियान ः ‘वैक्सीन ही नहीं, सुरक्षा कवच है यह हमारा’
विज्ञापन
Amar Ujala Education Campaign: 'Not only vaccine, it is our security cover'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वैक्सीन ही नहीं, सुरक्षा कवच है यह हमारा’
लगवाकर स्वयं को सुरक्षित कर रहे विद्यार्थी
कुल्लू में वैक्सीनेशन को लेकर छात्र-छात्राएं दिखा रहे उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला के स्कूलों में इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेजों में भी प्रैक्टिकल जारी हैं। इसके बावजूद विद्यार्थी वैक्सीन लगवाने में उत्साह दिखा रहे हैं।
परीक्षा देने से पूर्व विद्यार्थी वैक्सीनेशन केंद्र में पहुंच कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। विद्यार्थी स्वयं को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन लगवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कई विद्यार्थी परीक्षा के बाद भी वैक्सीन लगवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 साल के किशोरों की वैक्सीनेशन का तय लक्ष्य पूरा कर लिया है। अब छूटे हुए किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके अलावा परीक्षा को देखते हुए 12 से 14 साल के विद्यार्थियों को स्कूलों में ही शेड्यूल के तहत वैक्सीन प्रदान की जा रही है। अभिभावक भी विभाग की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। गौर रहे कि स्वास्थ्य विभाग 15 से 18 साल के 26000 से अधिक किशोरों को वैक्सीन की दोनों डोज प्रदान कर रहा है। अब 12 से 14 साल के 21641 विद्यार्थियों को टीका लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि परीक्षाओं के बावजूद वैक्सीनेशन अभियान में कोई कमी नहीं आई है। जिला मुख्यालय में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में स्थापित वैक्सीनेशन के निरीक्षण में पाया गया कि स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा देने से पहले और बाद में भी वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की मानें तो विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए वैक्सीनेशन के शेड्यूल के तहत रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इस संबंध में वैक्सीनेशन अभियान के प्रभारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि 12 से 14 साल तक के विद्यार्थियों को स्कूलों तथा 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीनेशन केंद्रों में वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
वैक्सीन से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
दीपाशी यांबा ने कहा कि वैक्सीन लग जाने से शरीर में रोग प्रति रोधक क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने दोनों डोज लगवा कर स्वयं को संक्रमण के खतरे से सुरक्षित किया है।
पॉजिटिव आने पर भी लक्षण हुए कम
रिया बौद्ध ने कहा कि 15 साल से अधिक आयु के विद्यार्थियों, युवाओं व बुजुर्गों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। ऐसे में वैक्सीनेशन के बाद पॉजिटिव आने पर भी लक्षण कम मिल रहे हैं।
विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाना सही फैसला
ओशिन भानू ने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने से संक्रमण से सुरक्षा मिली है। वैक्सीनेशन के बाद कोरोना की चपेट में आने का खतरा कम हुआ है। विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाना सही फैसला है।
संक्रमण की चपेट में नहीं आएंगे
सेजल भारद्वाज ने कहा कि कोरोना से बचाव में वैक्सीनेशन अहम कड़ी है। किशोरों व विद्यार्थियों को वैक्सीन लगने से वे संक्रमण की चपेट में नहीं आएंगे। वैक्सीनेशन का फायदा मिलेगा।
वैक्सीन की दोनों डोज लगने से सुरक्षित
कुमार शानू ने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर उन्होंने स्वयं को सुरक्षित किया है। वैक्सीन से संक्रमण का खतरा कम होने समेत रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
कोरोना संक्रमण से होगा बचाव
खेमदेव ने कहा कि वैक्सीन लगने से कोरोना संक्रमण से बचाव होगा। परीक्षाओं के बावजूद वैक्सीन लगाने से परहेज नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य व शिक्षा दोनों आवश्यक हैं।