फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ama Adhe passes away in mcleodganj Himachal Pradesh

तिब्बत के संघर्ष की हीरो रहीं अमा आधे का निधन, चीन की जेल में काटे थे 27 साल

Mon, 03 Aug 2020 10:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Aug 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ama Adhe passes away in  mcleodganj Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

चीन की जेलों में 27 वर्षों तक कैद काटने वाली 92 वर्षीय तिब्बती महिला अमा आधे का सोमवार को मैक्लोडगंज में निधन हो गया। अमा आधे ने चीन के कब्जे वाले तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन का जमकर विरोध और तिब्बत की आजादी के लिए जमकर लड़ाई लड़ी थी। गर्भवती होने के दौरान भी उन्होंने चीन सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखा था। गर्भावस्था में ही उनको चीन सरकार ने जेल में कैद कर दिया था।

विज्ञापन


अमा आधे की मृत्यु अधिक उम्र होने के कारण हुई है। उन्हें कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी।1928 में पूर्वी तिब्बत में एक खानाबदोश परिवार में जन्मी अमा आधे  ने 1950 में तिब्बत पर चीनी आक्रमण के बाद अपना संघर्ष चरम पर पहुंचाया। 1954 में जब उनका पहला बच्चा एक वर्ष का था और वह गर्भवती भी थी, तो उनके पति की जहर खाने से मृत्यु हो गई। इसके बाद वह खापों के तिब्बती प्रतिरोध में शामिल हो गईं। 1958 में उन्हें गिरफ्तार किया गया और दो छोटे बच्चों से अलग हो गई।
विज्ञापन


चीन की जेलों में उन्हें 27 साल की कैद के दौरान प्रताड़ित किया गया। वह 1985 में कैद से छूटी और 1987 में भारत भाग आईं। यहां पर वह दलाईलामा की शरण में मैक्लोडगंज को अपना घर बना लिया।। अमा आधे ने अपनी जीवन की कहानी को एक पुस्तक अमा आधे द वायस दैट रिमेंबर्स प्रकाशित की जो 1997 में प्रकाशित हुई। मैक्लोडगंज में बुधवार सुबह अमा आधे का दाह संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed