फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alliance Air starts additional flight from Delhi to Bhuntar, facility for Dehradun will be available from this

Kullu News: एलायंस एयर की दिल्ली से भुंतर के लिए अतिरिक्त उड़ान शुरू, देहरादून के लिए इस दिन से मिलेगी सुविधा

Thu, 06 Jun 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2024 06:59 PM IST
सार

पर्यटन सीजन में एलायंस एयर ने दिल्ली से भुंतर के लिए अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Alliance Air starts additional flight from Delhi to Bhuntar, facility for Dehradun will be available from this
एलायंस एयर की दिल्ली से भुंतर के लिए अतिरिक्त उड़ान - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन के लिए विश्व प्रसिद्ध कुल्लू-मनाली पहुंचना अब दूसरे शहरों से भी आसान हो जाएगा। पर्यटन सीजन में एलायंस एयर ने दिल्ली से भुंतर के लिए अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू कर दी है। 2 जून से शुरू हुई एटीआर-72 जहाज से पर्यटकों को कुल्लू-मनाली पहुंचने में आसानी होगी। यह सप्ताह में बुधवार और रविवार को चलेगी। 18 जून से एयरलाइन कुल्लू से देहरादून के लिए उड़ान योजना शुरू होगी। इस रूट पर एटीआर-72 की सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को उड़ानें होंगी। कुल्लू से अमृतसर के लिए हो रही उड़ान को अब पूरे हफ्ते की जगह चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रखा गया है।

विज्ञापन


कुल्लू-मनाली के भुंतर हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं के विस्तार से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे। वहीं कुल्लू-मनाली के होटल कारोबारी लंबे समय से भुंतर के लिए हवाई सेवाओं को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसमें कुल्लू से दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ान शुरू हो गई और अब कुल्लू से देहरादून को नई सेवा शुरू करने की भी तैयारी पूरी है। इसका शेड्यूल जारी हो गया है। इसके अलावा कुल्लू से जम्मू और जयपुर को भी जोड़ने की योजना है। इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हवाई सेवाओं का विस्तार हिमाचल के पर्यटन के लिए अच्छी पहल है। इसे कुल्लू-मनाली के पर्यटन को गति मिलेगी और वीआईपी पर्यटन बढ़ेगा।
विज्ञापन


कुल्लू से दिल्ली का 9,473 रुपये होगा किराया
भुंतर से दिल्ली के लिए शुरू हुई अतिरिक्त उड़ान बुधवार को दिल्ली से 7:30 बजे चलेगी और सुबह 9:30 बजे भुंतर से वापस जाएगी। रविवार को दिल्ली से 6:50 बजे आएगी और वापसी सुबह 9:00 बजे होगी। दिल्ली से किराया 7,113 रुपये तथा कुल्लू से दिल्ली के लिए 9,473 रुपये होगा। कुल्लू से देहरादून के लिए उड़ान भुंतर हवाई अड्डे से सुबह 8:25 बजे जाएगी और 9:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से सुबह 10:00 बजे उड़ान होगी और 11:20 बजे यहां पहुंचेगी। इसका किराया प्रति सीट 3,198 रुपये और देहरादून से कुल्लू के लिए 4,198 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed