फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alliance Air's domestic flights in Himachal closed

Himachal: हिमाचल में एलायंस एयर की घरेलू उड़ानें बंद, जानें वजह

Fri, 19 Jul 2024 10:01 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jul 2024 10:01 AM IST
सार

विभिन्न जिलों को आपस में जोड़ने के लिए एलायंस एयर की ओर से शुरू की गई घरेलू उड़ानें फिलहाल बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Alliance Air's domestic flights in Himachal closed
गगल हवाई अड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश केविभिन्न जिलों को आपस में जोड़ने के लिए एलायंस एयर की ओर से शुरू की गई घरेलू उड़ानें फिलहाल बंद कर दी गई हैं। प्रदेश में लगातार मौसम खराब रहने के कारण विमानन कंपनी ने यह फैसला लिया है। शुरुआती तौर में कंपनी ने इन उड़ानों को 15 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया था, लेकिन अभी तक नई उड़ानें शुरू करने का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न राज्यों को हवाई सेवा से आपस में जोड़ने के लिए एलायंस एयर ने शिमला-धर्मशाला और शिमला-कुल्लू के लिए हवाई उड़ानें शुरू की थीं। इन उड़ानों का शिमला-धर्मशाला और शिमला-कुल्लू के लिए प्रति सवारी किराया 3,500 से 4,000 रुपये तक है।

विज्ञापन

जुलाई में मौसम लगातार खराब रहने के कारण विमानन कंपनी ने इस हवाई सेवा को शुरुआती दौर में 15 जुलाई तक बंद कर दिया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि 16 जुलाई से कंपनी दोबारा इन रूटों पर हवाई सेवा शुरू कर देगी, लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से नया शेड्यूल जारी नहीं किया गया। इसके अलावा न ही संबंधित हवाई अड्डा प्राधिकरण को सेवा शुरू करने संबंधी कोई सूचना दी गई है। गगल हवाई अड्डा के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एलायंस एयर ने खराब मौसम के कारण 15 जुलाई तक उड़ानें रद्द करने की सूचना दी थी। अभी तक उनकी ओर से नया शेड्यूल नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के लिए लगातार हो रहीं उड़ानें
विमानन कंपनी एलायंस एयर की धर्मशाला, शिमला और कुल्लू हवाई अड्डों से अन्य राज्यों के लिए उड़ानें हो रही हैं। विमानन कंपनी का जहाज गगल एयरपोर्ट से धर्मशाला से दिल्ली, शिमला एयरपोर्ट से नई दिल्ली और अमृतसर, जबकि कुल्लू एयरपोर्ट से दिल्ली, देहरादून और अमृतसर के लिए उड़ानें भर रहा है, जिसका शेड्यूल भी वेबसाइट पर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed