फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   alliance air dharamshala delhi flight will starts from 1 September at Gaggal Airport Kangra

Gaggal Airport: पहली सितंबर से फिर शुरू होगी धर्मशाला से चंडीगढ़ सीधी उड़ान

Fri, 18 Aug 2023 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Aug 2023 10:30 AM IST
सार

पहली सितंबर से एलायंस एयर का जहाज गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए 9.45 बजे उड़ान भरेगा और 50 मिनट के बाद 10.35 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर लैंड करेगा।

विज्ञापन
alliance air dharamshala delhi flight will starts from 1 September at Gaggal Airport Kangra
एलायंस एयर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन के ऑफ सीजन में जुलाई माह से बंद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा पहली सितंबर से फिर शुरू होने जा रही है। इस फ्लाइट के शुरू होने से चंडीगढ़ और धर्मशाला के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस फ्लाइट को एलायंस एयर विमानन कंपनी शुरू करेगी। सुबह 9.45 बजे गगल तो 10.55 बजे चंडीगढ़ से यह विमान उड़ान भरेगा। जानकारी के अनुसार धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर एकमात्र सीधी उड़ान को जुलाई में बंद करने से इस रूट पर हवाई सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को या तो हेली टैक्सी के माध्यम से वाया शिमला होकर चंडीगढ़ पहुंचना पड़ रहा था या फिर उन्हें अन्य माध्यमों से चंडीगढ़ और धर्मशाला पहुंचना पड़ रहा था। इसके चलते जहां उनका समय बर्बाद हो रहा था, वहीं उन्हें आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ रही थी, क्योंकि कनेक्टिड फ्लाइट का किराया 10 से 15 हजार रुपये तक है, जबकि गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सप्ताह में मात्र तीन दिन ही उड़ान भरती है।
विज्ञापन


हेली टैक्सी में चंडीगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को 6800 रुपये तक चुकाने पड़ रहे थे। अब पहली सितंबर से शुरू होने वाली इस फ्लाइट सीधी फ्लाइट से चंडीगढ़-धर्मशाला हवाई रूट के माध्यम से सफर करने वाले यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3400 रुपये से शुरू है हवाई किराया
इस रूट पर जहां 50 से 60 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा, वहीं हवाई किराया भी 3400 रुपये से लेकर शुरू हो रहा है। पहली सितंबर से एलायंस एयर का जहाज गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए 9.45 बजे उड़ान भरेगा और 50 मिनट के बाद 10.35 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर लैंड करेगा। वहीं चंडीगढ़ हवाई अड्डे से यह विमान 10.55 बजे टेकऑफ होगा और 60 मिनट के बाद 11.55 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed