{"_id":"62ed0e8d97930f6601579e98","slug":"alliance-air-atr-42-flights-to-bhuntar-airport-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhuntar Airport: दिल्ली-भुंतर के बीच एटीआर-42 विमान की उड़ानों की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhuntar Airport: दिल्ली-भुंतर के बीच एटीआर-42 विमान की उड़ानों की तैयारी
Fri, 05 Aug 2022 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 Aug 2022 06:06 PM IST
सार
वर्तमान में दिल्ली से भुंतर के लिए एलायंस एयर का एकमात्र 72 सीटर जहाज आ रहा है। इसमें भुंतर से दिल्ली का किराया 26,000 रुपये प्रति सीट है। यह दुबई से भी महंगा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुंतर हवाई अड्डे के लिए अब छोटे जहाज भी उड़ान भरेंगे। एटीआर-42 उड़ानों की प्रक्रिया अप्रैल से चल रही है। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की पूर्व क्षेत्रीय सहायक कंपनी एलायंस एयर ने अपने बेड़े में एटीआर-42 विमान को कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के लिए शामिल किया है। शीघ्र उड़ानें शुरू होंगी। वर्तमान में दिल्ली से भुंतर के लिए एलायंस एयर का एकमात्र 72 सीटर जहाज आ रहा है।
विज्ञापन
इसमें भले ही 72 सीटें हैं, लेकिन पहाड़ियों के बीच तथा ब्यास नदी के किनारे बने भुंतर हवाई अड्डे में दिल्ली से 50 से 55 और भुंतर से दिल्ली से मात्र 20 से 22 सवारियों को ही ले जा सकता है। इसमें भुंतर से दिल्ली का किराया 26,000 रुपये प्रति सीट है। यह दुबई से भी महंगा है। जानकारों का मानना है कि एटीआर-42 48 सीटर होगा। इसमें करीब 20 से 25 फीसदी तक किराया सस्ता होने का अनुमान है।
विज्ञापन
उधर, पूर्व सांसद महेश्वर ने केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) बीके सिंह का आभार जताया है। कहा कि इसी साल कुल्लू-मनाली के दौरे पर आए बीके सिंह को उन्होंने एटीआर-42 सेवा शुरू करने के लिए पत्र सौंपा था। शुक्रवार को उन्होंने चंडीगढ़ से केंद्रीय राज्य मंत्री का फोन पर विमान सेवा शुरू करने के लिए धन्यवाद किया। उधर, भुंतर हवाई अड्डा के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उड़ान कब से शुरू होगी, उनके पास अभी इसका शेड्यूल नहीं आया है।
विज्ञापन