फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Allegations of irregularities in marks of MA English third semester will be investigated in hpu

HPU News: एमए इंग्लिश तृतीय सेमेस्टर के अंकों में गड़बड़ी के आरोपों की होगी जांच

Tue, 30 Apr 2024 06:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Apr 2024 06:46 PM IST
सार

एचपीयू में एमए इंग्लिश तृतीय सेमेस्टर के घोषित परिणाम में विद्यार्थियों को एक समान अंक देकर फेल होने के मामले पर बवाल हुआ। जिसके बाद विवि कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक की अध्यक्षता में मामले की जांच को लेकर कमेटी गठित की है।

विज्ञापन
Allegations of irregularities in marks of MA English third semester will be investigated in hpu
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए इंग्लिश तृतीय सेमेस्टर के घोषित परिणाम में विद्यार्थियों को एक समान अंक देकर फेल होने के मामले पर बवाल हुआ। जिसके बाद विवि कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक की अध्यक्षता में मामले की जांच को लेकर कमेटी गठित की है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की नवंबर में हुई स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में एमए इंग्लिश तृतीय सेमेस्टर के घोषित परिणाम में विद्यार्थियों को एक समान अंक देकर फेल होने के मामले पर हुए बवाल के बाद विवि कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक की अध्यक्षता में मामले की जांच को कमेटी गठित की है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी पूरे मामले से जुड़े हर पहलु की आरोपों को ध्यान में रखकर जांच करेगी। कमेटी जल्द प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा को जांच रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


जांच कमेटी में विवि परीक्षा नियंत्रक के अलावा प्रोग्रामर पीजी, विभागाध्यक्ष एमए इंग्लिश एचपीयू सदस्य और सहायक कुलसचिव इवेल्यूएशन सदस्य सचिव होंगे। यह कमेटी पता लगाएगी कि कैसे विद्यार्थियों के एक साथ एक समान अंक आए, इसमें ईआरपी सिस्टम के कारण एक समान अंक आए, या फिर मूल्यांकन में कहीं कोई फर्क रहा है। इसको लेकर कमेटी मूल्यांकन कर्ता से भी सवाल कर सकती है। विभागाध्यक्ष भी इसमें बतौर विषय विशेषज्ञ तथ्य उजागर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही विवि कुलपति प्रो. एसपी बसंल पूरे मामले पर फैसला लेंगे। 26 अप्रैल को संजौली, रामपुर और एचपीयू परिसर के इंग्लिश विभाग के विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल परीक्षा नियंत्रक से मिला था। मॉर्डन ब्रिटिश ड्रामा विषय कोड 303 की परीक्षा के मूल्यांकन पर यह सवाल उठाए गए थे। एमए के हर विषय की परीक्षा में थियोरी में पास होने के लिए न्यूनतम 32 और अधिकतम 80 अंक होना अनिवार्य होता है। एक समान अंक दिए जाने के प्रमाण के रूप में पेश की गई अंक तालिकाओं के आधार कमेटी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed