फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Allegations Hospital Staff Exchanged NewBorn Baby Boy with Baby Girl Nahan Medical College

अस्पताल में सास की गोद से फुट प्रिंट के बहाने ले गए नवजात बेटा, बाद में थमाई बेटी

Sun, 09 Jun 2019 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jun 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Allegations Hospital Staff Exchanged NewBorn Baby Boy with Baby Girl Nahan Medical College
PIC - फोटो : अमर उजाला

अव्यवस्थाओं के लिए चर्चा में रहने वाला मेडिकल कॉलेज नाहन एक बार फिर विवादों में है। इस बार मेडिकल कालेज प्रशासन पर नवजात बदलने के आरोप लगे हैं। मामले में नवजात के पिता ने गुन्नूघाट पुलिस चौकी में मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ शिकायत दी है। उधर, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अस्पताल के गायनी वार्ड में तीन डिलीवरी हुईं। सात जून से अस्पताल में दाखिल ददाहू के चूली गांव की 23 वर्षीय संगीता ने भी इसी समय के आसपास नवजात को जन्म दिया।
विज्ञापन


नवजात के जन्म लेते ही दादी को नर्सिंग स्टाफ ने बेटा होने की जानकारी दी। डिलिवरी के तुरंत बाद ही नवजात दादी के हाथों में सौंपा दिया। लेकिन, कुछ ही पल में स्टाफ सदस्यों ने फुट प्रिंट्स लेने के बहाने नवजात को दादी से ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allegations Hospital Staff Exchanged NewBorn Baby Boy with Baby Girl Nahan Medical College

बाद में स्टाफ सदस्यों ने बेटी होने की बात कहकर बेटे की जगह बेटी हाथों में थमा दी। परिजनों की ओर से हो-हल्ला करने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए। परिजन इस मामले में डीएनए की मांग पर अड़े हैं। इस मामले की शिकायत नवजात के पिता कुशल सिंह ने गुन्नूघाट पुलिस को दी है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार संगीता की डिलिवरी के समय दो अन्य डिलिवरी भी हुईं, जिसमें दो बेटियों व एक बेटे को उनकी माताओं ने जन्म दिया।

हालांकि, परिजनों के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा डीएनए के बाद ही हो पाएगा। संगीता के पति कुशल सिंह ने बताया कि डिलिवरी के बाद उन्हें बेटा होने की सूचना दी गई थी। थोड़ी देर बाद बताया गया कि उनके पास बेटा नहीं बेटी हुई है। मामले की जांच की जानी चाहिए।

संगीता की सास का आरोप है कि डिलिवरी के बाद उन्हें यह बताया गया कि बेटा हुआ है और उनकी गोद में नवजात को थमा दिया। कुछ ही देर बाद उनसे नवजात बेटे को फुट प्रिंट लेने के बहाने ले गए और बाद में उन्हें बेटी थमाई गई। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डीएनए जांच होनी चाहिए। फिर चाहे बेटी हो या बेटा, उन्हें अपना खून चाहिए।

शिकायत नहीं मिली है। फिर भी अपने स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। हो सकता है कि डिलिवरी के दौरान नर्सिंग स्टूडेंट ने गलत जानकारी दी हो। डिलिवरी के दौरान दूसरे परिजन भी डिलिवरी रूम के बाहर थे। ये मामला मिस कम्युनिकेशन का है। - डॉ. डीडी शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कालेज नाहन

गुन्नूघाट चौकी में कुशल सिंह की ओर से शिकायत मिली है। परिजनों की मांग के अनुसार डीएनए कराया जाएगा। पुलिस अस्पताल में लगे कैमरे की फुटेज से भी जानकारी ले रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। - वीरेंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed