फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All the provisions of contract have been removed from the rules of service conditions of hp govt employees

Himachal: सरकारी कर्मचारियों की सेवा शर्तों के नियमों से अनुबंध के सारे प्रावधान हटाए, निर्देश जारी

Mon, 07 Jul 2025 10:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Jul 2025 10:25 AM IST
सार

सरकार के कार्मिक विभाग ने भर्ती और सरकारी कर्मचारियों की सेवा शर्तों के नियमों से अनुबंध के सारे प्रावधान हटा दिए हैं। 

विज्ञापन
All the provisions of contract have been removed from the rules of service conditions of hp govt employees
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने भर्ती और सरकारी कर्मचारियों की सेवा शर्तों के नियमों से अनुबंध के सारे प्रावधान हटा दिए हैं। सरकारी नौकरियों में अनुबंध आधार पर भर्ती की प्रक्रिया को पहले ही समाप्त कर दिया गया है, जिसके बाद भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश भर्ती और सरकारी कर्मचारियों की सेवा शर्तें अधिनियम 2024 के लागू होने के बाद लिया गया है। इस अधिनियम के तहत अब अनुबंध भर्ती का प्रावधान समाप्त हो गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Cloudburst: चंबा-मंडी में फटे बादल; भारी नुकसान, पांच पुल बहे, हमीरपुर में खड्ड में बही महिला

विज्ञापन

भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में तत्काल संशोधन करने को कहा
कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों आदि को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस निर्देशों में विभिन्न श्रेणियों के पदों और सेवाओं के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में तत्काल संशोधन करने को कहा गया है। नियमों से अब भर्ती और पदोन्नति नियमों के कॉलम 15 ए को पूरी तरह से हटा दिया गया है, जो पहले अनुबंध नियुक्तियों से संबंधित था। नए निर्देशों के तहत भर्ती नियमों के कई महत्वपूर्ण कॉलम में बदलाव किए गए हैं, जिससे वे नए अधिनियम के अनुरूप हों।

विज्ञापन

इस भर्ती के लिए दो साल की  प्रोबेशन अवधि अनिवार्य
हालांकि, नियमित रूप से हुई सीधी भर्ती के लिए दो साल की प्रोबेशन की अवधि अनिवार्य होगी, जिसे विशेष परिस्थितियों में अधिकतम एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। एक समूह से दूसरे समूह में पदोन्नति जैसे ग्रुप-बी से ग्रुप-ए के लिए दो साल या सीधी भर्ती के लिए निर्धारित प्राेबेाशन अवधि लागू होगी, परंतु एक ही वर्ग के भीतर पदोन्नति होने पर जैसे ग्रुप-सी से ग्रुप-सी के लिए कोई परिवीक्षा नहीं होगी। संशोधित नियमों में भर्ती के तरीकों को और अधिक स्पष्ट किया गया है, जिससे किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed