फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All party meeting today for Himachal vidhan sabha session in Tapovan Dharamshala

टल सकता है शीत सत्र, सर्वदलीय बैठक के बाद आज होगा फैसला

Fri, 27 Nov 2020 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Nov 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
All party meeting today for Himachal vidhan sabha session in Tapovan Dharamshala
तपोवन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र आगे टल सकता है। सत्र को स्थगित करने के बारे में सर्वदलीय बैठक में शुक्रवार को फैसला होगा। राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते यह आपात बैठक बुलाई गई है। विधानसभा परिसर में होने जा रही इस बैठक में सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री शामिल होंगे, जबकि कांग्रेस विधायक दल की ओर से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री इस बैठक में अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन


माकपा के अकेले विधायक राकेश सिंघा और निर्दलीय विधायक होशियार सिंह भी इसमें शामिल होंगे। इस बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संकेत दे चुके हैं कि इस सत्र को मामले बढ़ते देख आगे टाला जा सकता है। इस संबंध में सभी दलों से पूछने के बाद ही फैसला होगा। तपोवन में यह सत्र सात दिसंबर से रखा गया है। कुछ विधायक ही कोरोना कहर के बीच इस सत्र को रखे जाने का विरोध कर रहे हैं और इसे मार्च तक टालने की बात कर रहे हैं तो कुछ विधायक इसे धर्मशाला के बजाय शिमला में रखने के पक्ष में है। राय आज बनेगी, जिसके बाद ही इस पर निर्णय होगा। 
विज्ञापन


कोरोनाकाल में इस सत्र के औचित्य पर लोग भी उठा रहे सवाल 
कोरोना काल में इस सत्र को आयोजित करने के औचित्य पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वैसे भी धर्मशाला के इस सत्र के दौरान फिजूलखर्ची के सवाल कई बार उठते रहे हैं। इस सत्र का एक लाभ यह होता था कि कांगड़ा और निकटवर्ती जिलों के लोग यहां मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिल पाते थे। अपनी समस्याएं बताते थे। लेकिन, कोरोना के चलते यह अब वैसे भी संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed