फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All India Inter University Women's Kabaddi Championship started in Shimla

महिला कबड्डी चैंपियनशिप शुरू, एचपीयू की टीम का शानदार आगाज

Wed, 21 Nov 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Nov 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
All India Inter University Women's Kabaddi Championship started in Shimla

आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी चैंपियनशिप के पहले दिन मेजबान एचपीयू की टीम ने शानदार आगाज किया। एचपीयू टीम में ज्योति, बंदना, पुष्पा ने तालमेल बनाते हुए सावित्री बाई यूनिवर्सिटी पुणे को 42-12 से हराया।

विज्ञापन


रोचक मुकाबले में मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी ने हेम चंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग छत्तीसगढ़ को 37-35 से हराया। मंगलौर यूनिवर्सिटी उड़ीसा यूनिवर्सिटी उत्कल से 13 अंकों से जीती। एमडीयू रोहतक ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 24 अंकों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और यूनिवर्सिटी आफ केरल के बीच सबसे रोचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। 23-23 अंक लेकर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी संपत्ति : आचार्य 

All India Inter University Women's Kabaddi Championship started in Shimla

प्रतियोगिता में चार जोन की 16 टीमों के बीच 24 लीग मुकाबले होंगे। अंकों के आधार पर आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। आयोजन सचिव डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि आल इंडिया यूनिवर्सिटी की ओर से सुशील राजपुत बतौर ऑब्जर्वर पहुंचे हैं।

25 ऑफिशियल का पैनल बनाया गया है। यह गोपाल दास्ट की अगुवाई में कार्य कर रहा है। एचपीयू के खेल एवं युवा कार्यक्रम के निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जनवरी में वाली खेलो यूनिवर्सिटी अभियान में चारों जोन से खेल रहीं प्रतिभागी 16 टीमें भाग लेंगी। 

ये 16 टीमें ले रहीं भाग 

All India Inter University Women's Kabaddi Championship started in Shimla

चैंपियनशिप में चार जोन की 16 टीमें भाग ले रही हैं। नॉर्थ जोन से एचपी यूनिवर्सिटी, एमडीयू रोहतक, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला।

साउथ जोन से मंगलौर यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ केरल, तमिलनाडु यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिकल एजूकेशन, मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी, ईस्ट जोन से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा, हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग छत्तीसगढ़, ललित

नारायण महिला यूनिवर्सिटी दरभंगा बिहार और वेस्ट जोन से मुंबई यूनिवर्सिटी, सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे, एसएनडीटी यूनिवर्सिट मुंबई और भारती यूनिवर्सिटी पुणे शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed