फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All India Forward Block Party will contest in three Lok Sabha seats in Himachal

ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक पार्टी हिमाचल में इतनी लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Sat, 27 Apr 2019 07:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
All India Forward Block Party will contest in three Lok Sabha seats in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रदेश कार्यकारिणी चेयरमैन जेजे सिंह ने कहा कि प्रदेश में पार्टी तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट पर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया है। पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न शेर है।

विज्ञापन


जेजे सिंह ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तुलसी राम शर्मा प्रत्याशी होंगे जबकि मंडी से चंद्रमणी, शिमला से मनोज रघुवंशी प्रत्याशी होंगे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय खड़े डॉ. संजीव गुलेरिया को पार्टी ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन


तुलसी राम 29 अप्रैल को नामांकन पत्र भरेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरी है। पार्टी प्रदेश में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जेजे ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा राष्ट्रवाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी राष्ट्रहित के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारें जल, जंगल और जमीन को औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए दे रही हैं। यह किसी भी सूरत में स्वीकार योग्य नहीं है।
  
 जेजे ने कहा कि जल, जंगल और जमीन स्थानीय लोगों को ही देनी चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। जेजे ने कहा कि सांसदों और विधायकों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने चाहिए।


सांसदों व विधायकों को बड़े और प्राइवेट अस्पतालों में जाने की बजाए स्थानीय सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाना चाहिए। अगर रोजगार के अवसर पैदा करने हैं तो ठेकेदारी प्रथा को बंद करना होगा।

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव हेतराज शर्मा, सचिव एवं प्रवक्ता बालक राम शर्मा, रंगीला राम आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed