{"_id":"673dc17ab4039847a70070f6","slug":"all-india-football-tournament-in-nahan-hp-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में ऑल इंडिया मदनपाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में ऑल इंडिया मदनपाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
Wed, 20 Nov 2024 04:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:34 PM IST
सार
टूर्नामेंट का शुभारंभ हिमाचल फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने किया।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मदनपाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐतिहासिक चौगान नाहन में ऑल इंडिया मदनपाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को आगाज हो गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ हिमाचल फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने किया। विधायक अजय सोलंकी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता में उत्तर भारत की आठ टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में लीग मैच आयोजित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जहां चारों दिशाओं में प्रदेश को विकास के लिए योजनाओं के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी नजर शिक्षा में खेलों में भी विशेष है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने अपने पिता जी की याद में इस प्रतियोगिता को शुरू किया है जो बेहद सराहनीय है।
विज्ञापन